लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में वायु सेना का बड़ा ऑपरेशन, दो दिनों में 21 लोगों की बचाई जान

By भाषा | Updated: September 24, 2018 19:21 IST

बताया जा रहा है कि पायलट स्कवाड्रन लीडर विपुल गुप्ता और सह पायलट धीमन ने इस अभियान में साथ दिया। घटनास्थल पर हेलिकॉप्टर पहुंचा और ब्यास नदी पर एक टापू में फंसे 19 लोगों को बचाया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 24 सितंबर:  वायु सेना ने पिछले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी में उफान के कारण अलग-अलग जगह पर फंसे 21 लोगों को बचाया है।

अधिकारियों ने बताया कि कुल्लू में लगातार बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए सरसावा वायु सेना स्टेशन पर दोपहर ढाई बजे सूचना दी गयी।

भारी बारिश और अचानक आयी बाढ़ के कारण हिमाचल प्रदेश के कई हिस्से में जनजीवन प्रभावित हुआ है। वायु सेना ने एक बयान में कहा कि व्यास नदी उफान पर है और लोग अलग-अलग जगहों पर फंस गए थे।  सरसावा में पश्चिमी वायु कमान की माइटी आर्मर इकाई के हेलिकॉप्टर ने फंसे लोगों को निकालने के लिए उड़ान भरी। 

बयान में कहा गया कि पायलट स्कवाड्रन लीडर विपुल गुप्ता और सह पायलट धीमन ने इस अभियान में साथ दिया। घटनास्थल पर हेलिकॉप्टर पहुंचा और ब्यास नदी पर एक टापू में फंसे 19 लोगों को बचाया गया।

सोमवार को नदी के बीच एक जगह चट्टान पर दो युवक फंसे हुए नजर आए। बयान में बताया कि भुंतर से हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी और दोनों युवकों को वहां से निकाला गया।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया