लाइव न्यूज़ :

दिवाली से पहले ही बिगड़ी दिल्ली में हवा की हालत, प्रदूषण सुरक्षित सीमा से 20 गुना अधिक

By भाषा | Updated: November 5, 2018 13:58 IST

Air Quality Worse Before Diwali in Delhi NCR: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 345 दर्ज किया गया जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। रविवार को वायु गुणवत्ता 171 दर्ज की गई जो मध्यम श्रेणी में आता है और तीन सप्ताह में प्रदूषण का सबसे कम स्तर था।

Open in App

सुबह धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर नीचे गिरकर ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में पहुंच गया है। पड़ोसी राज्यों में भारी मात्रा में पराली जलाने से दिल्ली की आबोहवा बुरी तरह बिगड़ गई है।

केंद्र की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यम गति की हवा चलने के बावजूद पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के चलते दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अनुमान के मुताबिक पराली जलाने से दिल्ली में काफी प्रदूषण हुआ है। पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है और मध्यम गति की हवा चलने के बावजूद यह बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी के प्रदूषण में पराली जलाने का सोमवार को 24 प्रतिशत योगदान रहने की उम्मीद है।’’ 

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी चादर छा गई जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 345 दर्ज किया गया जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। रविवार को वायु गुणवत्ता 171 दर्ज की गई जो मध्यम श्रेणी में आता है और तीन सप्ताह में प्रदूषण का सबसे कम स्तर था।

टॅग्स :स्मोग
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यधुआं ही नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा हवा में जहर

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतDelhi Air Pollution: दिल्ली बनी गैस चेंबर..., आसमान में छाई धुंध बनी मुसीबत; 107 उड़ानें विलंबित

भारतDelhi Air Pollution: दिल्ली ने ओढ़ी स्मॉग की चादर, विजिबिलिटी हुई जीरो; AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

भारतDelhi Pollution: ड्रोन से पानी का छिड़काव, दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से लोग परेशान

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब