लाइव न्यूज़ :

मायावती ने काटा मुख्तार अंसारी का टिकट तो ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बढ़ाया हाथ, चुनाव लड़ने का दिया ऑफर

By विनीत कुमार | Updated: September 10, 2021 15:34 IST

शुक्रवार सुबह ही मायावती ने बड़ी घोषणा करते हुए मुख्तार अंसारी को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मऊ सीट से टिकट न देने की बात कही थी।

Open in App
ठळक मुद्देAIMIM ने मुख्तार अंसारी को यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।मायावती के अंसारी से किनारा करने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने दिया है प्रस्ताव।मायावती ने कहा था इस बार चुनाव में उनकी पार्टी बाहुबली छवि वाले लोगों को टिकट नहीं देगी।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से बाहुबली मुख्तार अंसारी से किनारा करने के फैसले के कुछ घंटों बाद ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल ओवैसी की पार्टी ने मुख्तार अंसारी को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।

AIMIM के प्रवक्ता असीम वकार ने कहा है कि उनकी पार्टी अंसारी चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने को तैयार है। असीम वकार ने साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी जमकर निशाना साधा और उन्हें अवसरवादी करार दिया।

इससे पहले शुक्रवार सुबह ही मायावती ने बड़ी घोषणा करते हुए मुख्तार अंसारी को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मऊ सीट से टिकट न देने की बात कही। बसपा ने उनके स्थान पर पार्टी अध्यक्ष भीम राजभर को चुनाव लड़ाने की बात कही।

बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘बसपा का अगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा आम चुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मण्डल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि बसपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भीम राजभर का नाम तय किया गया है।’

मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में हैं बंद

मायावती ने यह घोषणा मुख्तार अंसारी के भाई सिगबतुल्लाह अंसारी के अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी में शामिल होने के कुछ दिनों बाद हुई है।

मुख्तार के एक अन्य भाई अफजल अंसारी भी बसपा सांसद हैं जो गाजीपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने भाजपा के मनोज सिन्हा को हराया था, जो अब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल हैं।

बता दें कि मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है। मायावती ने कहा, ‘जनता की कसौटी व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयासों के तहत ही लिए गए इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वे पार्टी उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें ताकि सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत न हो।'

मायावती ने कहा, ‘बसपा का संकल्प ’कानून द्वारा कानून का राज’ के साथ ही उत्तर प्रदेश की तस्वीर को भी अब बदल देने का है ताकि प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहनजी की ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ जैसी तथा बसपा जो कहती है वह करके भी दिखाती है, यही पार्टी की सही पहचान भी है।’  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमुख्तार अंसारीमायावतीअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब