लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारतीय राज्यों के चुनावों में भाजपा से "मिली-जुली कुश्ती" लड़ती है एआईएमआईएम: दिग्विजय सिंह

By भाषा | Updated: September 7, 2021 21:25 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), सात सितंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा उत्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में करीब 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि ओवैसी की पार्टी उत्तर भारतीय राज्यों के चुनावों में भाजपा के साथ मिली-जुली कुश्ती लड़ती है।

सिंह ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "ओवैसी की पार्टी उनके गृह राज्य तेलंगाना में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव क्यों नहीं लड़ती? उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव क्यों लड़ती है और यह पार्टी उत्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में क्यों उतरेगी? यह केवल भाजपा से मिली-जुली कुश्ती है और मैं इस बात को शुरु से कहता रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "कट्टरपंथी विचारधारा चाहे हिंदुओं की हो या मुसलमानों की, यह एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।'

तालिबान और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कथित तुलना संबंधी लेखक-गीतकार जावेद अख्तर के विवादित बयान पर राज्यसभा सांसद ने कहा, "अख्तर, देश के प्रतिष्ठित विचारक हैं। उन्होंने किस संदर्भ में यह बयान दिया, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन देश का संविधान हर नागरिक को अपने विचार अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता देता है। यह स्वतंत्रता अख्तर को भी है, भले ही आप उनसे सहमत हों या न हों।"

मध्यप्रदेश में एमबीबीएस विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष के आधार पाठ्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और हिंदुत्व से जुड़ी अन्य हस्तियों के बारे में पढ़ाए जाने की राज्य सरकार की योजना पर पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने तंज कसा कि भाजपा शासित सूबे में इन विद्यार्थियों को अब मेडिकल की मूल पढ़ाई की जरूरत नहीं है।

उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, "जिस विचारधारा के ये लोग हैं, उसका विज्ञान और आधुनिकता से कोई लेना-देना नहीं है। इस विचारधारा के लोग देश को 17वीं और 18वीं सदी में दोबारा ले जाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी