लाइव न्यूज़ :

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- CAA, NPR और NRC के जरिये देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं PM मोदी  

By भाषा | Updated: December 29, 2019 22:05 IST

एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि मुसलमानों ने भारत में रहने का रास्ता अपनाकर देशभक्त होने का प्रमाण दिया था लेकिन प्रधानमंत्री इसी समुदाय से नागरिकता साबित करने को कह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। मोदी एक बार फिर सीएए, एनआरसी और एनपीआर जैसे कदमों के जरिये देश को बांटना चाहते हैं।

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। ओवैसी ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री इन कदमों से देश को बांटना चाहते हैं तथा संविधान को नष्ट कर रहे हैं।

ओवैसी ने यहां रुइधासा मैदान में ‘संविधान बचाओ’ आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। मोदी एक बार फिर सीएए, एनआरसी और एनपीआर जैसे कदमों के जरिये देश को बांटना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि एनपीआर और एनआरसी में कोई अंतर नहीं है। अगर हम आज चुप रहे तो आने वाली पीढ़ियों को जवाब देना होगा। एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि मुसलमानों ने भारत में रहने का रास्ता अपनाकर देशभक्त होने का प्रमाण दिया था लेकिन प्रधानमंत्री इसी समुदाय से नागरिकता साबित करने को कह रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आपके मन में मुसलमानों के प्रति इतनी नफरत क्यों है, नरेंद्र मोदी जी? आपको हमारी देशभक्ति पर शक क्यों है?’’ उन्होंने संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक पर जदयू के समर्थन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी आलोचना की। भाषा वैभव दिलीप दिलीप

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टनेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष