लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी का दिल्ली पुलिस पर आरोप, कहा- बच्चे बाहर निकलना चाहते थे, लेकिन पुलिस पीछे से लाठी मार रही थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 17:32 IST

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुए हिंसा को लेकर वायरल हो रहे कथित वीडियो में पुलिस छात्रों को बर्बरता से पीटते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो को लेकर सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 दिसंबर को जामिया की घटना को लेकर छात्र द्वारा दिल्ली HC में दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई।छात्र शाययान मुजीब की याचिका पर उसकी चोटों के लिए 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गई थीं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया हिंसा के वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने झूठ कहा कि वो जामिया के अंदर नहीं घुसी। बल्कि दिल्ली पुलिस जामिया के अंदर घुसी और एक बच्ची की आंख को ज़ख्मी किया। 

ओवैसी ने कहा कि वीडियो से पता चलता है कि बच्चे बाहर निकलना चाहते थे लेकिन पुलिस पीछे से बच्चों को मार रही थी। उन्होंने कहा कि जामिया के वाइस चांसलर ने  MHRD को पुलिस के खिलाफ शिकायत की और पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज़ होनी चाहिए।

जामिया हिंसा मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई

15 दिसंबर को जामिया की घटना को लेकर छात्र द्वारा दिल्ली HC में दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई। इस मामले में हाई कोर्ट ने नरेंद्र मोदी सरकार , दिल्ली पुलिस व दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

दरअसल, एक छात्र शाययान मुजीब की याचिका पर उसकी चोटों के लिए 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गई थीं। उन्होंने कहा कि वह पुस्तकालय में बैठे थे, इसी दौरान पुलिस ने वहां पहुंचकर उनकी पिटाई कर दी जिसके बाद  उसने करीब 2.5 लाख रुपये खर्च किए क्योंकि उनके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए थे।

देखें यह वीडियो

महाकाल एक्सप्रेस को लेकर ओवैसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को काशी महाकाल एक्सप्रेस का उद्घाटन किया, जिसमें एक सीट भगवान शिव के लिए सेफ रखी गई है। इसे लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल खड़े किए हैं। वाराणसी में काशी महाकाल एक्सप्रेस के बी5 कोच में सीट नंबर 64 को मंदिर के रूप में बदल दिया गया है।

यहां भगवान शिव का छोटा सा मंदिर बनाया गया है, ताकि ट्रेन में भी लोगों को भगवान शिव के दर्शन करने को मिलें। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए संविधान की प्रस्तावना को साझा किया। ओवैसी इससे पहले भी मोदी सरकार पर धर्म के आधार पर राजनीति करने का आरोप लगाते रहे हैं, जिसमें नागरिकता संशोधन एक्ट, नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन को लागू करना भी शामिल है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीजामिया मिल्लिया इस्लामियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos