लाइव न्यूज़ :

AIMIM Bihar LS polls 2024: बिहार में 16 लोकसभा सीट पर लड़ेंगे चुनाव, एआईएमआईएम ने महागठबंधन की परेशानी बढ़ाई, आखिर कैसे होगा असर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2024 18:14 IST

AIMIM Bihar LS polls 2024: बिहार के सीमांचल के लोकसभा सीटों के अतिरिक्त राज्य की 5 और सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में कुल 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकाराकाट, गोपालगंज, शिवहर, दरभंगा, वाल्मीकि नगर सीट से भी एआईएमआईएम अपने उम्मीदवार उतारेगी। मधुबनी को लेकर भी उम्मीदवार उतारने पर विचार किया जा रहा है। अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार के अल्पसंख्यकों की हालत बेहद खराब है।

AIMIM Bihar LS polls 2024: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बिहार की 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला कर महागठबंधन के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी करनी शुरू कर दी हैं। ओवैसी की पार्टी ने पहले बिहार की 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। लेकिन अब पांच और सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार के सीमांचल के लोकसभा सीटों के अतिरिक्त राज्य की 5 और सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में कुल 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने बताया कि काराकाट, गोपालगंज, शिवहर, दरभंगा, वाल्मीकि नगर सीट से भी एआईएमआईएम अपने उम्मीदवार उतारेगी। साथ ही मधुबनी को लेकर भी उम्मीदवार उतारने पर विचार किया जा रहा है। अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार के अल्पसंख्यकों की हालत बेहद खराब है। यहां तक कि जाति गणना रिपोर्ट में भी यह निकलकर सामने आया था कि बिहार में दलितों से भी ज्यादा खराब स्थिति अल्पसंख्यकों की है। ऐसे में दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने और उन्हें अधिकार दिलाने के लिए उनकी पार्टी बिहार में ज्यादा से ज्यदा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही कुछ और सीटों को लेकर एआईएमआईएम बड़ी घोषणा करेगी। अख्तरुल ईमान ने सीवान के दिवगंत सांसद शहाबुद्दीन को लेकर कहा कि एआईएमआईएम के दरवाजे शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहाब के लिए खुले हुए हैं। अगर हिना चुनाव लड़ती है तो उनकी पार्टी उन्हें समर्थन करेगी।

हिना चाहे निर्दलीय भी मैदान में उतरती हैं तो एआईएमआईएम का समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर हिना उनके दल में आती हैं तो वे स्वागत करेगी। हालांकि सीवान से चुनाव में हिना को उतारने पर फ़िलहाल पार्टी ने कोई निर्णय नहीं लिया है। दरअसल, बिहार में अल्पसम्ख्यक के वोटों को साधने में अब तक लालू यादव सफल होते रहे हैं।

उनका एम-वाई समीकरण यानी मुस्लिम-यादव गठजोड़ सियासी सफलता दिलाने में मुख्य सहायक रहा है। साथ ही कांग्रेस को भी मुस्लिमों का वोट साधने के लिए जाना जाता है। यहां तक कि लोकसभा चुनाव 2019 में एकमात्र सीट किशनगंज पर कांग्रेस को सफलता मिली थी जो अल्पसंख्यक बहुल इलाका है। ऐसे में अब एआईएमआईएम के कई सीटों पर उम्मीदवार उतारने से यह राजद-कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024ऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनलोकसभा चुनावअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos