लाइव न्यूज़ :

सांसद असदउद्दीन ओवैसी की माँग- भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तानी कहने पर 3 साल की सजा देने का कानून बने

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 7, 2018 08:42 IST

संसद के बज़ट सत्र का पूर्वार्ध 29 जनवरी से चल रहा है। सासंद असदउद्दीन ओवैसी ने लोक सभा में अपनी माँग रखी है। 

Open in App

एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने माँग की है कि भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तानी कहने को नरेंद्र मोदी सरकार आपराधिक कृत्य बनाये और इसके लिए तीन साल की जेल का प्रावधान करे। 29 जनवरी से संसद के बज़ट सत्र का पूर्वार्ध चल रहा है। सासंद ओवैसी ने लोक सभा में अपनी माँग रखी है। मंगलवार (सात फरवरी) को लोक सभा की कार्यवाही भारतीय जनता पार्टी के सांसद हुकुम सिंह के निधन के कारण उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित हो गयी। राज्य सभा की कार्यवाही भी हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद दो बजे तक के लिए स्थगित हो गयी थी। हुकुम सिंह उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद थे। 

नरेंद्र मोदी सरकार ने एक फरवरी को अपना आखिरी पूर्ण बज़ट पेश किया। बज़ट के बाद शेयर बाजार में लगातार पाँच दिन तक गिरावट जारी रही है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में हुई एक पुलिस मुठभेड़ को लेकर भी सदन की कार्यवाही बाधित रही। समाजवादी पार्टी के सांसदों ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को मुठभेड़ को लेकर सवाल उठाए।  

 

 

टॅग्स :एआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'तुम्हारी 7 पीढ़ियां भी आ जाएं तो भी हरा नहीं कर पाएंगी महाराष्ट्र को': नवनीत राणा ने AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर किया पलटवार

भारत'पूरे के पूरे मुंब्रा को ग्रीन कलर में ऐसे रंगना है...': AIMIM की सबसे कम उम्र की पार्षद सहर शेख के भाषण से मची सियासी खलबली | VIDEO

भारतBMC Elections 2026 Results: मिलिए विजय उबाले से, AIMIM के हिंदू उम्मीदवार जिन्हें गोवंडी के वार्ड नंबर 140 में मिली ऐतिहासिक जीत

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में ओवैसी की AIMIM एक अहम खिलाड़ी बनकर उभरी, देखें पूरे राज्य में पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहा

भारत'तेजस्वी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं': ओवैसी ने महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार पर उनके 'चरमपंथी' बयानों को लेकर हमला बोला

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है