लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित पत्रकार की मौत के मामले में एम्स ट्रामा सेंटर के प्रमुख को हटाया गया, हर्षवर्धन ने कही ये बात

By प्रिया कुमारी | Updated: July 11, 2020 10:20 IST

 कोरोना पॉजिटिव पत्रकार के कथित तौर पर आत्महत्या के बाद एम्स के ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक को कोरोना पर उनके पद से हटा दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देएम्स के ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक को कोरोना पर उनके पद से हटा दिया गया है। सोमवार को पत्रकार ने एम्स के चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर जान दे दी थी।

नई दिल्ली: कोरोना पॉजिटिव पत्रकार तरुण सिसोदिया मौत के बाद दिल्ली के एम्स के ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक को उनके पद से हटा दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव पत्रकार ने 6 जुलाई को एम्स में चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर जान दे दी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि देश के प्रमुख अस्पताल के प्रशासन में बदलाव के सुझाव देने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाई जाएगी। उन्होंने साथ ही कहा कि समिति 27 जुलाई तक अपने सुझाव सौंपेगी।

उन्होंने कहा पत्रकार के आत्महत्या के बाद उनकी जांच के लिए गठित 4 सदस्यीय जांच समिति ने रिपोर्ट सौंप दी थी। समिति को सिसोदिया की मौत में किसी में गलत इरादे के बारे में पता नहीं चला है। कोरोना के इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं पाई गई है। 

मालूम हो कोरोना संक्रमित पत्रकार ने एम्स के चौथी मंजिल से कूदकर आपनी जान दे दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एम्स प्रशासन की लापरवाही की खबरें आ रही थी। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मामले में एम्स निदेशक को तुरंत इस घटना की आधिकारिक जांच करने का आदेश दिया था। उन्होंने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। 

तरुण एक प्रमुख हिंदी समाचार पत्र के लिए काम करते थे। एम्स की ओर से कहा गया था कि सिसोदिया दोपहर को चौथी मंजिल की तरफ भागने लगे। अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पीछे गए लेकिन वह पत्रकार को पकड़ नहीं पाए। पत्रकार  शीशा तोड़ा और चौथी मंजिल से कूद गया। खून से सने पत्रकार को तुरंत भर्ती किया जहां उनकी मौत हो गई। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस के पास इस मामले की जांच चल रही है। पत्रकार को 24 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :एम्सहर्षवर्धनट्विटरपत्रकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल