लाइव न्यूज़ :

AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, तीन दिनों तक प्रभावित रही स्वास्थ्य सेवाएं

By भाषा | Updated: April 30, 2018 15:58 IST

रेजिडेंट डॉक्टर अपने एक सहकर्मी को मरीजों और अन्य लोगों की मौजूदगी में कथित रूप से थप्पड़ मारने वाले वरिष्ठ डॉक्टर को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। 

Open in App

नई दिल्ली, 28 अप्रैलः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रशासन के साथ कई दौर की बैठक के बाद आज अपनी हड़ताल खत्म कर दी। वे एक वरिष्ठ डॉक्टर द्वारा अपने एक सहकर्मी को थप्पड़ मारे जाने के विरोध में हड़ताल पर थे। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के एक सदस्य ने कहा , ‘‘हड़ताल वापस ले ली गई है। हम डॉक्टरों से अनुरोध करते हैं कि सोमवार को काम पर लौटें, ताकि हड़ताल की वजह से रद्द किए गए ऑपरेशन किए जा सकें। हम रेजिडेंट डॉक्टर हर मुमकिन तरीके से भरपाई करना चाहते हैं। ’’ 

एम्स प्रशासन और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के बीच कई दौर की बैठक के बाद हड़ताल वापस ली गई है। हड़ताल ने देश के प्रमुख अस्पताल में तीन दिनों तक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित किया। रेजिडेंट डॉक्टर अपने एक सहकर्मी को मरीजों और अन्य लोगों की मौजूदगी में कथित रूप से थप्पड़ मारने वाले वरिष्ठ डॉक्टर को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। 

यह वरिष्ठ डॉक्टर अस्पताल में एक विभाग के विभागाध्यक्ष हैं और रेजिडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मारने को लेकर उन्होंने कल लिखित माफी मांगी थी । साथ ही, आंतरिक जांच पैनल के निर्देश पर छुट्टी पर चले गए हैं। विभाग के एक अन्य वरिष्ठ डॉक्टर को जांच लंबित रहने तक कार्यवाहक प्रमुख बनाया गया है। 

एक डॉक्टर ने कहा कि उनके 30 सहकर्मियों ने वरिष्ठ डॉक्टर के खिलाफ शिकायतें दी हैं। उनमें से कुछ बहुत गंभीर प्रकृति की हैं। उनपर महिला रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। कुछ मामले 2013 के हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :एम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब