लाइव न्यूज़ :

AIIMS Delhi: प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के चिकित्सक ने मरीज के पिता से ‘सर्जरी’ के लिए मांगे पैसे, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पताल से रिपोर्ट मांगी, जानें

By भाषा | Updated: September 21, 2022 15:36 IST

AIIMS Delhi: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सुरक्षा कर्मी लाल सिंह चौबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्टूबर 2021 में उनकी बेटी के इलाज के लिए उन्होंने एक चिकित्सक से सम्पर्क किया था जिसने बाद में बताया कि उसे (उनकी बेटी को) ‘सर्जरी’ की जरूरत है। उनकी बेटी की ‘सर्जरी’ गत वर्ष 30 अक्टूबर को हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स प्रशासन से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है।अस्पताल प्रशासन ने विभाग से हटाकर झज्जर के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान जाने को निर्देश दिया। शिकायकर्ता को एक ‘‘आपूर्तिकर्ता’’ से मिलवाया गया।

नई दिल्लीः नई दिल्ली स्थित एम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के एक चिकित्सक के एक मरीज के पिता से ‘सर्जरी’ के लिए कथित तौर पर पैसे मांगने के मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पताल से रिपोर्ट मांगी है।

तथ्य-अन्वेषण समिति की प्राथमिक जांच में चिकित्सक के खिलाफ शिकायत को विचारणीय पाया था और इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उसे विभाग से हटाकर झज्जर के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान जाने को निर्देश दिया। इस संबंध में जून में शिकायत की गई थी।

समिति की रिपोर्ट के अनुसार, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सुरक्षा कर्मी लाल सिंह चौबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्टूबर 2021 में उनकी बेटी के इलाज के लिए उन्होंने एक चिकित्सक से सम्पर्क किया था जिसने बाद में बताया कि उसे (उनकी बेटी को) ‘सर्जरी’ की जरूरत है। उनकी बेटी की ‘सर्जरी’ गत वर्ष 30 अक्टूबर को हुई।

चौबे ने आरोप लगाया कि ‘सर्जरी’ से पहले चिकित्सक ने उनसे कहा कि इसमें करीब 40 हजार रुपये का खर्च आएगा क्योंकि इसके लिए कुछ सामान लाने की जरूरत है। रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी बेटी की ‘सर्जरी’ जिस दिन होनी थी उस दिन सुबह शिकायकर्ता को एक ‘‘आपूर्तिकर्ता’’ से मिलवाया गया।

चौबे ने आरोप लगाया कि उन्होंने उस ‘‘आपूर्तिकर्ता’’ को 36 हजार रुपये नगद दिए और जब उन्होंने रसीद मांगी थी तो उसने कहा कि अगर उन्हें रसीद चाहिए तो उन्हें वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अदा करना होगा। इसलिए उन्होंने फिर रसीद नहीं मांगी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए जोड़े पैसों को उस व्यक्ति को दिया।

समिति द्वारा शिकायत देरी से दर्ज कराए जाने की वजह पूछे जाने पर चौबे ने कहा कि वह अपनी बेटी के इलाज में पूरी तरह व्यस्त थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में उसकी बेटी अपनी एक दोस्त को बता रही थी कि उसने ‘सर्जरी’ के लिए 36 हजार रुपये दिए हैं, तभी ओपीडी के एक कर्मचारी ने उसकी बात सुन ली और शिकायत करने का सुझाव दिया।

इसके बाद चौबे ने जून में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह बेटी के इलाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं और उसका इलाज करने वाले चिकित्सक के आभारी हैं। समिति ने कहा, ‘‘ प्राथमिक जांच के तहत समिति को लगता है कि लाल सिंह चौबे की ओर से दायर शिकायत विचारणीय है और ‘सर्जरी’ के लिए पैसे दिए जाने की बात को भी खारिज नहीं किया जा सकता।’’

समिति ने कहा, ‘‘ दो अलग-अलग तीमारदारों की गवाही, शिकायतकर्ता और एक अन्य रोगी ने जो बात कहीं वे एक-दूसरी से काफी मिलती-जुलती हैं और शिकायत को बल देती हैं। लाल सिंह चौबे की शिकायत में दम है और यह किसी भी गलत भावना से प्रेरित नहीं है।’’

रिपोर्ट के अनुसार, समिति ने इस चिकित्सक से इलाज कराने वाले दो अन्य मरीजों से भी बात की और उनसे एक ने कुछ सामान के लिए 34 हजार रुपये देने की बात स्वीकार की। जिस व्यक्ति को पैसे दिए गए उससे चिकित्सक ने अपने कक्ष में ही मिलवाया था। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स प्रशासन से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है।

टॅग्स :दिल्लीएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया