लाइव न्यूज़ :

बैंकों के निजीकरण के विरोध में आंदोलन करेगा एआईबीए

By भाषा | Updated: February 1, 2021 21:08 IST

Open in App

जयपुर, एक फरवरी बैंक कर्मचारियों के सबसे बड़े कर्मचारी संगठन ‘अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ’ (एआईबीए) ने सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों का निजीकरण किए जाने के बजटीय प्रस्‍ताव का विरोध करते हुए हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (राजस्थान) के महासचिव महेश मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने सोमवार को संसद में पेश आम बजट में देश के बड़े-बड़े कॉरपोरेट के खराब ऋण खातों को बैंक बही से निकालने के उद्देश्य से बैंकों का निजीकरण करने की घोषणा की है।

मिश्रा ने एक बयान में कहा है कि कॉरपोरेट के खराब कर्ज की वजह से हर साल बैंकों की डूबत ऋण राशि (एनपीए) बढ़ती जा रही है तथा सरकार उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के बजाए उनके डूबत ऋणो पर लीपापोती कर आस्ति पुनसंरचना कंपनी के हवाले कर इतिश्री कर रही है।

उन्होंने कहा कि बैंकों के निजीकरण तथा जीवन बीमा निगम में विदेशी निवेश को बढ़ाने के विरोध में शीघ्र आंदोलन किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!