लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद: 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By स्वाति सिंह | Updated: August 26, 2018 23:45 IST

मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Open in App

अहमदाबाद, 26 अगस्त: अहमदाबाद के ओढव इलाके में रविवार देर शाम चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई। इस घटना में  कुल 10 लोग दबे हैं। जिसमें से चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। 'घटना के बाद एनडीआरएफ (NDRF) की दो टीम गांधीनगर से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई हैं।

मौके पर मौजूद एडिशनल चीफ फायर ऑफिसर ने बताया, 'चार मंजिला बिल्डिंग में कुल 32 फ्लैट थे। मलबे में कुल 10 लोग दबे हैं। इनमें से 4  लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।' 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 

गुजरात के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने बताया कि स्थानीय म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की टीमें, एनडीआरएफ की 5 टीम के साथ फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस-प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। उन्होंने आगे कहा 'इस ऑपरेशन को पूरा करने में जरूरत की सभी चीजों को तुरंत पूरा किया जाएगा।

बता दें कि 40 साल पुरानी इस बिल्डिंग में दरार आने के बाद लोगों को नोटिस दिया जा चुका था। एक दिन पहले यानी शनिवार को ही इमारत खाली कराई गई थी। इसके बावजूद कुछ लोग इमारत में फिर से चले गए थे। 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए