लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन पर बोले पीएम मोदी- रातों-रात नहीं आए हैं कृषि कानून, एमएसपी प्रणाली लागू रहेगी

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:30 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए कानून के बाद एक भी मंडी बंद नहीं हुई है। फिर क्यों ये झूठ फैलाया जा रहा है? सच्चाई तो ये है कि हमारी सरकार APMC को आधुनिक बनाने पर, उनके कंप्यूटरीकरण पर 500 करोड़ रुपए से ज़्यादा खर्च कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमैं किसानों को भरोसा दिलाता हूं कि एमएसपी को खत्म नहीं किया जाएगा।यह जारी रहेगी, विपक्ष इस बारे में झूठ बोल रहा है।

भोपालः केंद्र के हाल ही में लागू कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कृषक समुदाय को आश्वासन दिया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली समाप्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नये कृषि कानून रातों-रात नहीं आये हैं, बल्कि विभिन्न दल, विशेषज्ञ और प्रगतिशील किसान लंबे समय से सुधारों की मांग कर रहे थे।

मोदी ने यहां किसान सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं किसानों को भरोसा दिलाता हूं कि एमएसपी को खत्म नहीं किया जाएगा, यह जारी रहेगी, विपक्ष इस बारे में झूठ बोल रहा है।’’

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कृषि सुधारों से नहीं बल्कि ‘मोदी से दिक्कत’ है।

मोदी ने कहा कि ‘‘विपक्षी दलों ने स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट वर्षों तक दबाए रखी; लेकिन हमने इसे किसानों के हित में इसे लागू किया’’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने-अपने घोषणापत्रों में कृषि सुधारों के बारे में बात करने वाले राजनीतिक दलों से लोगों को जवाब मांगना चाहिए।

उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘‘कृषि सुधारों का श्रेय आप लेना चाहते हैं तो लें लेकिन किसानों को भ्रमित नहीं करें।’’

उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने लोगों को कृषि कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :किसान आंदोलननरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी

भारतममता बनर्जी बोलीं, INDIA गठबंधन साथ है, अब मैं 'आजाद पंछी' हूं

भारतममता बनर्जी का बड़ा आरोप, 'वोट चोरी हुई', EVM और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतJEE Main 2026 Result Declared: मीरा कृष्णा आर एस, सूर्यथेजस एस, गौरी शंकर वी और सार्थक अग्रवाल स्कोर 100 परसेंटाइल

भारत'जनता ने तिरस्कृत किया, इस्तीफा दें', रवि शंकर प्रसाद का ममता बनर्जी पर हमला...

भारतममता बनर्जी लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही हैं, मदन राठौड़ बोले...

भारतमध्यप्रदेश: फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर

भारतपंकज सिंह का विपक्ष पर हमला, 'हारते ही EVM और चुनाव आयोग पर सवाल'