लाइव न्यूज़ :

भाजपा की गलत नीतियों से बर्बाद हुई कृषि अर्थव्यवस्था : अखिलेश

By भाषा | Updated: November 18, 2020 18:58 IST

Open in App

लखनऊ, 18 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर कृषि अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

अखिलेश ने यहां एक बयान में आरोप लगाया कि किसान प्राकृतिक आपदा से ज्यादा सरकारी रवैये से संकट में है और भाजपा की नीतियों से कृषि की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की कर्ज माफी, उनकी आय दोगुनी करने तथा उपज की उत्पादन लागत का डेढ़ गुना दाम देने के ‘झूठे’ वादों से उनके वोट ले लिए और फिर कारपोरेट के पास उन्हें बंधक बनाने की साजिश को अंजाम दे दिया।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि आज बेमौसम बरसात और धान की खरीद में भ्रष्टाचार के चलते किसान बदहाली में हैं और सरकार उनके प्रति असंवेदनशील व्यवहार कर रही है। ऐसे में किसान आत्महत्या नहीं करें तो क्या करें?

उन्होंने दावा किया कि किसान के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1888 रूपए प्रति क्विंटल है मगर बाजार में उसे 1000-1200 रूपये में ही धान बेचना पड़ रहा है। धान क्रय केन्द्रों पर किसान को अपमानित किया जाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘सच तो यह है कि किसान भगवान भरोसे ही जिंदा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकारों में उसे शोषण और उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है। अब किसान वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों की ही प्रतीक्षा कर रहे हैं जब वे अपने मन की नयी समाजवादी सरकार चुनेंगे और ‘भ्रष्ट’ भाजपा से निजात पा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्री गुरु तेग बहादुर जी की  350 वें शहीदी दिवस पर सीएम सैनी ने विधानसभा सत्र को किया संबोधित

ज़रा हटकेअसम में पीएम मोदी के दौरे से पहले अधिकारियों की करतूत वायरल, धान के खेतों में फेंके पत्थर; वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीAvatar 3 कब होगी रिलीज? जानिए कहानी, कास्ट और बजट

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

भारत अधिक खबरें

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

भारतFlight Advisory: दिल्ली में घने कोहरे से उड़ाने प्रभावित, इंडिगो समेत एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

भारतChhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों संग मुठभेड़, कई माओवादी ढेर

भारतPunjab Local Body Election Results: आप 60, कांग्रेस 10, शिअद 3 और भाजपा 1 सीट पर आगे, देखिए अपडेट

भारतDelhi AQI: दिल्ली में गैर बीएस-6 निजी वाहनों की एंट्री बंद, ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ लागू; बढ़ते प्रदूषण के बाद सख्ती