लाइव न्यूज़ :

सीआरपीएफ की अनकही कहानियों को साझा करने के लिए स्‍लो एप से करार

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:19 IST

Open in App

लखनऊ, 29 जनवरी देश के प्रमुख सुरक्षा बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बहादुरी की अनकही कहानियां अब जाने-माने ऑडियो कथाकार नीलेश मिसरा के 'स्‍लो एप' पर सुनी जा सकती हैं।

सीआरपीएफ द्वारा शुक्रवार को सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, बिजनौर रोड, लखनऊ में आयोजित एक समारोह में इसके लिए करार किया गया। ‘स्‍लो कंटेंट प्राइवेट लिमिटेड’ के समझौता पत्र पर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के डीआईजी एसपी सिंह और ‘स्‍लो कंटेंट प्राइवेट लिमिटेड’ (एससीपीएल) की निदेशक यामिनी त्रिपाठी ने हस्‍ताक्षर किये।

सीआरपीएफ के महानिदेशक एपी माहेश्वरी ने नीलेश मिसरा के एससीपीएल के साथ बहादुरी की कहानियों को साझा करने के लिए समझौता ज्ञापन पर (एमओयू) हस्‍ताक्षर के मौके पर शौर्य चक्र से सम्‍मानित सूबेदार मेजर यम बहादुर थापा को सम्‍मानित किया।

इस मौके पर एससीपीएल की ओर से थापा की एक वीडियो के जरिये वह कहानी भी दिखाई गई जिसमें संसद हमले के दौरान गोली लगने के बावजूद उन्‍होंने (थापा) आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

इस मौके पर सीआरपीएफ के महानिदेशक माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि सीआरपीएफ देश का सबसे सुशोभित पुलिस बल है, जिसे 2,112 वीरता पदक प्राप्‍त हुए और इस संस्‍था ने निस्‍वार्थ भाव से देश की सेवा करते हुए अपने 2,224 बहादुरों का बलिदान किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सीआरपीएफ के जवानों की हर कहानी अपने साथ सहानुभूति, त्‍याग, मानवता और बहादुरी का पाठ लेकर आती है और हमें खुशी है कि नीलेश मिसरा के साथ न केवल हमारे बहादुर जवानों के संबंध होंगे बल्कि उनके रिश्‍तेदारों और परिवारों की कहानियों को भी इस एप के जरिये दुनिया को बताया जायेगा।’’

स्‍लो कंटेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्‍थापक नीलेश मिसरा ने कहा, ‘‘एक लेखक, एक कहानीकार के रूप में मुझे लगता है कि अनसुनी कहानियों को अपनी आवाज देना हमारी जिम्‍मेदारी है। सीआरपीएफ के जवान हमेशा देश के नागरिकों की सेवा और सहयोग के लिए आगे आते हैं और उनकी वीरता की हर कहानी प्रेरणादायक है।’’

उन्‍होंने कहा, ''सोशल मीडिया पर बहुत नकारात्‍मकता है और हमारा यह एप नकारात्‍मक सामग्री के खिलाफ विद्रोह है। इस एप के जरिये हम सकरात्‍मक और प्रेरक प्रसंगों को लेकर आएंगे।''

मिसरा ने कहा, ‘‘ऐसी कहानियों को ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक पहुँचना चाहिए और हमें सीआरपीएफ को सार्थक और समृद्ध तरीके से द स्‍लो एप पर प्रस्‍तुत करने पर बहुत गर्व है।’’

उन्‍होंने कहा कि सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान वीडियो तथा ऑडियो के जरिये एप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि स्‍लो एप में इनकी भागीदारी के अलावा सीआरपीएफ परिवार के बच्‍चों की उपलब्धियों का भी वर्णन किया जाएगा। यह सभी उम्र के दर्शकों और श्रोताओं के लिए प्रेरणादायक होगी।

इस एप के जरिये सीआरपीएफ चैनल में नीलेश मिसरा और अन्‍य कलाकारों द्वारा लिखित कहानियां शामिल होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो