लाइव न्यूज़ :

दून में साइंस सिटी के लिए केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार के बीच समझौता

By भाषा | Updated: February 5, 2021 20:10 IST

Open in App

देहरादून, पांच फरवरी देहरादून में 173 करोड़ रू की लागत से बनने वाली साइंस सिटी की स्थापना के लिए शुक्रवार को उत्तराखंड विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी परिषद (यूकॉस्ट) तथा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् (एनसीएसएम) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में यूकॉस्ट की ओर से उसके महानिदेशक डा राजेंद्र डोभाल तथा एनसीएसएम की ओर से परिषद के सचिव समरेंद्र कुमार ने हस्ताक्षर किये।

एनसीएसएम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की एक स्वायत्तशासी संस्था है जो देश में विज्ञान संग्रहालयों का निर्माण तथा संचालन करती है।

देहरादून में विज्ञान धाम, झाझरा में विकसित होने वाली साइंस सिटी करीब चार वर्षों में तैयार होगी जिस पर व्यय होने वाले 173 करोड़ रू में से 88 करोड़ रू केंद्र सरकार एवं 85 करोड़ रू राज्य सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइंस सिटी को सबके आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है जिसे निर्धारित समयावधि से पूर्व पूर्ण करने के प्रयास किये जाएंगे ।

साइंस सिटी को भारत की वैज्ञानिक संस्कृति को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास होगा कि उत्तराखण्ड की विशिष्टता को लोग साइंस सिटी के माध्यम से देख सकें।

साइंस सिटी में खगोल एवं अंतरिक्ष विज्ञान, रोबोटिक्स, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की विरासत, भूगर्भीय जीवन, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, जैव प्रौद्योगिकी, वर्चुअल रियलिटी, ऑग्मेंटेड रियलिटी, आर्टिफीसियल इंटेलीजेन्स के साथ स्पेस थियेटर सहतारामंडल, हिमालय की जैवविविधता पर डिजिटल पैनोरमा, सिम्युलेटर, एक्वेरियम, उच्च वोल्टेज व लेजर, आउटडोर साइंस पार्क, थीम पार्क, बायोडोम, तितली पार्क एवं जीवाश्म पार्क बनाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?