लाइव न्यूज़ :

आगरा: आटा मिल की दीवार से गिरे तीन मजदूी, दो की मौत

By भाषा | Updated: March 1, 2021 22:16 IST

Open in App

आगरा (उप्र),एक मार्च आगरा में थाना हरीपर्वत क्षेत्र अंतर्गत विजयनगर क्षेत्र के एक आटा मिल में काम कर रहे तीन मजदूर चालीस फुट ऊंची दीवार से गिर गए जिनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मिल में सोमवार को कुछ मजदूर काम कर रहे थे जिनमें से तीन मजदूर लगभग 40 फीट ऊंची दीवार पर काम कर रहे थे तभी उनका संतुलन बिगड़ गया वे नीचे गिर पड़े, दो मजदूरों का सिर बीच में लगे लोहे के गार्डर से टकराया जिससे नीचे गिरने पर उनकी मौत हो गई जबकि सीधे नीचे गिरा तीसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मजदूरों के परिवार ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

हरीपर्वत थाने के निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मृत मजदूरों में बल्केश्वर निवासी 20 वर्षीय मोनू और मध्यप्रदेश निवासी 60 वर्षीय ब्रजलाल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों का पंचनामा भर लिया है लेकिन मृत मजदूरों के परिजन आगे की कार्रवाई से इंकार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल