लाइव न्यूज़ :

बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद नहीं मिला शव का दावेदार, आगरा पुलिस ने किया अंतिम संस्कार और तेरहवीं

By एएनआई | Updated: January 11, 2020 10:51 IST

आगरा पुलिस ने रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार करने के बाद शुक्रवार (10 जनवरी) को उसकी तरहवीं की है। पुलिस के इस काम के लिए हर कोई  प्रशंसा कर रहा है। कुछ दिन पहले रेप पीड़िता की आगरा के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद मृत रेप पीड़िता की किसी ने पहचान नहीं की। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मृत रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार करने के बाद तेहरवीं की।पुलिस ने कल रेप आत्मा की शांति के लिए पूजापाठ करवाया था। 21 दिसंबर को आगरा में यमुना ब्रिज स्टेशन मार्ग पर मानसिक रूप से पीड़ित युवती के दुष्कर्म की घटना हुई थी।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पिछले महीने एक मानसिक रूप से पीड़ित लकड़ी के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद आगरा पुलिस ने रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार करने के बाद शुक्रवार (10 जनवरी) को उसकी तरहवीं की है। पुलिस के इस काम के लिए हर कोई  प्रशंसा कर रहा है। 

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुतबाकि, पुलिस ने मृत रेप पीड़िता की आत्मा कि शांति के लिए हिंदू रिवाज के हिसाब से क्रियाक्रम किया और लोगों को भोज भी करवाया था।

कुछ दिन पहले रेप पीड़िता की आगरा के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद मृत रेप पीड़िता की किसी ने पहचान नहीं की। इसके बाद पुलिस ने हमदर्दी दिखाते हुए उसका अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी ली। पुलिस ने मृत रेप पीड़िता  का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार किया था।

पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनकी इस काम के लिए तारिफ की थी। इसके अलावा उन्होंने भी उनकी प्रशंसा करते हुए कहा इस कदम से जनता और पुलिस के बीच में  पुल बांधेगा।

गौरतलब है कि 21 दिसंबर को आगरा में यमुना ब्रिज स्टेशन मार्ग पर मानसिक रूप से पीड़ित युवती के दुष्कर्म की घटना हुई थी। रेप करने के बाद उसके सिर पर ईंट से कई बार घातक हमला किया था। जिसके बाद वह धदमरी हो गई थी। घटना के एक दिन बाद रेप पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां युवती ने 24 दिंसबर को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए