बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद नहीं मिला शव का दावेदार, आगरा पुलिस ने किया अंतिम संस्कार और तेरहवीं
By एएनआई | Published: January 11, 2020 10:51 AM2020-01-11T10:51:40+5:302020-01-11T10:51:40+5:30
आगरा पुलिस ने रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार करने के बाद शुक्रवार (10 जनवरी) को उसकी तरहवीं की है। पुलिस के इस काम के लिए हर कोई प्रशंसा कर रहा है। कुछ दिन पहले रेप पीड़िता की आगरा के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद मृत रेप पीड़िता की किसी ने पहचान नहीं की।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पिछले महीने एक मानसिक रूप से पीड़ित लकड़ी के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद आगरा पुलिस ने रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार करने के बाद शुक्रवार (10 जनवरी) को उसकी तरहवीं की है। पुलिस के इस काम के लिए हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुतबाकि, पुलिस ने मृत रेप पीड़िता की आत्मा कि शांति के लिए हिंदू रिवाज के हिसाब से क्रियाक्रम किया और लोगों को भोज भी करवाया था।
कुछ दिन पहले रेप पीड़िता की आगरा के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद मृत रेप पीड़िता की किसी ने पहचान नहीं की। इसके बाद पुलिस ने हमदर्दी दिखाते हुए उसका अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी ली। पुलिस ने मृत रेप पीड़िता का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार किया था।
पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनकी इस काम के लिए तारिफ की थी। इसके अलावा उन्होंने भी उनकी प्रशंसा करते हुए कहा इस कदम से जनता और पुलिस के बीच में पुल बांधेगा।
गौरतलब है कि 21 दिसंबर को आगरा में यमुना ब्रिज स्टेशन मार्ग पर मानसिक रूप से पीड़ित युवती के दुष्कर्म की घटना हुई थी। रेप करने के बाद उसके सिर पर ईंट से कई बार घातक हमला किया था। जिसके बाद वह धदमरी हो गई थी। घटना के एक दिन बाद रेप पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां युवती ने 24 दिंसबर को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।