लाइव न्यूज़ :

बड़ी दूरसंचार कंपनियों के लिये एजीआर बकाये का मूल्यांकन इस सप्ताह हो सकता है शुरू

By भाषा | Updated: March 1, 2020 15:10 IST

एजीआर मामला: कुल मिला कर 15 कंपनियों पर सरकार का सांविधिक बकाया 1.47 लाख करोड़ रुपये था। इनमें 92,642 करोड़ रुपये लाइसेंस शुल्क और 55,054 करोड़ रुपये स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल के बकाए का है।

Open in App
ठळक मुद्देएजीआर की ‘परीक्षण जांच’ इसी सप्ताह शुरू करा सकती है।सरकार चाहती है कि वोडाफोन आइडिया एजीआर के अपने स्वआकलन की प्रक्रिया तेज करे।

सरकार अपने वायदे के अनुसार बड़ी दूरसंचार कंपनियों के समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की ‘परीक्षण जांच’ इसी सप्ताह शुरू करा सकती है। दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सरकार चाहती है कि वोडाफोन आइडिया एजीआर के अपने स्वआकलन की प्रक्रिया तेज करे।

ऐसा माना जा रहा है कि दूरसंचार सविच अंशु प्रकाश ने शुक्रवार शाम को वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक रविंदर टक्कर के साथ हुई बैठक में दूरसंचार विभाग के मत से उन्हें अवगत करा दिया है। दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नमूना जांच के तौर पर किसी एक वर्ष के लिये किसी बड़ी कंपनी के एजीआर का मूल्यांकन इस सप्ताह शुरू हो सकता है। भारती एयरटेल ने शनिवार को कहा कि उसने एजीआर बकाये को लेकर 8,004 करोड़ रुपये का भुगतान और किया है।

इसमें 3004 करोड़ रुपये स्व-आकलन के आधार पर पूरा हिसाब बेबाक करने के लिए और 5000 करोड़ रुपये सरकारी मिलान में निकली कमी को पूरा करने के लिए किया गया। कंपनी 10 हजार करोड़ रुपये से कुछ अधिक का बकाया पहले ही चुका चुकी है।

कंपनी ने शेयर बाजार से कहा है कि उपरोक्त भुगतान के आधार पर अब वह सांविधिक बकाए के बारे में उच्चतम न्यायालय के 24 अक्तूबर के आदेश का अनुपालन कर चुकी है। लेकिन दूरसंचार विभाग के आकलन के अनुसार इस कंपनी पर सांविधिक बकाया करीब 35,000 करोड़ रुपये का बनता है।

कुल मिला कर 15 कंपनियों पर सरकार का सांविधिक बकाया 1.47 लाख करोड़ रुपये था। इनमें 92,642 करोड़ रुपये लाइसेंस शुल्क और 55,054 करोड़ रुपये स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल के बकाए का है। ब्याज और विलम्ब दंड सहित इस बकाए में करीब 60 प्रतिशत बकाया वोडाफोन आइडिया और एयरटेल पर है। 

टॅग्स :एयरटेलवोडाफ़ोनटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos