लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: अफजल गुरु के बेटे गालिब अफजल गुरु ने 12वीं में हासिल किया 88% अंक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 11, 2018 16:29 IST

गालिब अफजल गुरु ने 10वीं की परीक्षा 95 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी।

Open in App

संसद पर हमले के लिए मौत की सजा पाने वाले अफजल गुरु के बेटे गालिब अफजल गुरु ने जम्मू-कश्मीर राज्य बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 18 वर्षीय गालिब ने 10वीं की परीक्षा 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। गालिब ने दसवीं पास करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा था कि वो अपने पिता के सपनों के अनुरूप द डॉक्टर बनना चाहता है। गालिब ने मीडिया से कहा था कि वो अपने पिता अफजल गुरु से जेल में मिलने जाता था तो वो उसेस पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने के लिए कहते थे। गालिब ने बताया था कि उसके पिता उसे माँ का ख्याल रखने और कुरान पढ़ने के लिए भी कहते थे।

30 जून 1969 को कश्मीर में जन्मे अफजल गुरु को साल 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले में साजिशकर्ता पाया गया था। संसद पर हमले में पाँच हमलावरो समेत 14 लोग मारे गये थे और 18 लोग घायल हो गये थे। अफजल गुरु को साजिश में शामिल होने के लिए मौत की सजा दी गयी थी। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी सजा बरकरार रखी थी।

अफजल को नौ फरवरी 2013 को फांसी दी गयी थी। अफजल गुरु के परिजनों को उनका शव नहीं दिया गया था। पुलिस ने बताया था कि अफजल गुरु को तिहाड़ जेल में ही दफनाया गया था। 

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब