लाइव न्यूज़ :

मलेरिया की दवाइयां बनाने में होता है इस पौधे का इस्तेमाल, 1862 में भारत के इस जगह से शुरू हुई थी खेती

By भाषा | Updated: April 10, 2020 16:35 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को कोविड-19 के इलाज के एक विकल्प के रूप में बढ़ावा दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप द्वारा HCQ को बढ़ावा दिए जाने के बाद सिनकोना की खेती करने वालों की उम्मीदें एकबार फिर से जग गई है।सिनकोना पौधे की छाल का उपयोग कुनैन और मलेरिया की अन्य दवाओं के उत्पादन के लिए किया जाता है।

कोलकाता। कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जोर के बाद दार्जिलिंग की पहाड़ियों में सिनकोना की खेती करने वालों की उम्मीदें एकबार फिर से जग गई है।

इस पौधे की छाल का उपयोग कुनैन और मलेरिया की अन्य दवाओं के उत्पादन के लिए किया जाता है। दार्जिलिंग से सिनकोना की खेती 1862 में शुरू हुई थी। अगले कई दशकों तक इसकी खेती खूब होती रही और इससे देश की विशाल आबादी को मलेरिया से निजात मिलने में मदद मिलती रही।

विश्व मलेरिया रिपोर्ट के अनुसार 2016 में, भारत की आधी से अधिक आबादी (69.8 करोड़ लोग) को मलेरिया होने का खतरा था। कुनैन के कृत्रिम-रासायनिक उत्पादन की शुरुआत के बाद इस उगाने वाले लोग को संकटों का सामना करना पड़ा।

सिनकोना प्लांटेशन्स, पश्चिम बंगाल के निदेशक सैमुअल राय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मलेरिया-रोधी दवाओं की मांग बढ़ने के कारण दार्जिलिंग में सिनकोना की खेती में वृद्धि होगी। हम सालों की निराशा के बाद अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं।’’

टॅग्स :हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइनडोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos