लाइव न्यूज़ :

युवक की हत्या के बाद युवती को चलती कार से फेंका, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: February 12, 2021 14:21 IST

Open in App

जालौन (उप्र), 12 फरवरी जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक युवक की हत्या करने के बाद एक महिला को तेज रफ्तार चलती कार से फेंकने का मामला सामने आया है।

जालौन जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया, ‘‘ महिला का उसके पति से तलाक का मामला चल रहा है, आज (शुक्रवार को) इस पर अदालत का फैसला आना था। जहां महिला को चलती कार से फेंका गया है, उसके कुछ किलोमीटर की दूरी पर माधौगढ़ क्षेत्र का युवक सुमित (27) गंभीर अवस्था में पड़ा पाया गया, जिसे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।"

उन्होंने बताया, " तेज रफ्तार कार से फेंके जाने से महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है, उसे बेहोशी हालत में ग्वालियर की अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।’’

एसपी ने आस-पास के ग्रामीणों से पूछताछ के बाद बताया कि "युवक और महिला अक्सर यहां घूमने आया करते थे और दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।"

पुलिस अधीक्षक ने बताया, " महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके पति के कहने पर दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।"

उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुधाकर मिश्रा ने बताया कि "महिला माधौगढ़ क्षेत्र की रहने वाली है और चार साल पहले उसकी शादी गडरेना गांव निवासी देवेन्द्र से हुई थी। इस समय वह उरई में अपनी बहनों के साथ रहकर आटा के सिद्धविनायक कॉलेज से एएनएम (नर्सिंग) का कोर्स कर रही है।"

उन्होंने महिला के परिजनों के हवाले से बताया कि " महिला बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे अपनी किसी सहेली से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी।"

मिश्रा ने कहा, " युवक का शव और महिला की स्कूटी व मोबाइल फोन राष्ट्रीय राजमार्ग में धरगुवां गांव के पास पाए गए हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि युवक और महिला एक साथ रहे होंगे और कार सवारों ने युवक की हत्या करने के बाद उसे अगवा किया और तेज रफ्तार कार से उसे करमेर-अजनारी गांव के नजदीक फेंककर फरार हो गए।"

एसएचओ ने कहा, "फिलहाल महिला बेहोश है, हम उसके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। महिला के होश में आने के बाद ही घटना की असलियत का पता चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल