लाइव न्यूज़ :

एम्स में 16 महीने के बच्चे की मौत के बाद परिवार ने दान किए उसके अंग, 5 बेटियों के बाद हुआ था बेटा, पिता ने कहा- मेरी बाहें मेरे बच्चे को...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2022 10:47 IST

शोकग्रस्त परिवार को ओआरबीओ, एम्स दिल्ली के डॉक्टरों और प्रत्यारोपण समन्वयकों द्वारा परामर्श दिया गया और उन्हें अंग दान के बारे में सूचित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिता उपिंदर ने कहा, "बेबी रिशांत छठा और सबसे छोटा बच्चा था।पिता ने कहा- मेरा दिल टूट जाता है कि हमने उसे खो दिया है। 17 अगस्त को रिशांत गिर गया था जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

नई दिल्ली: एक परिवार ने अपने 16 महीने के बच्चे की मौत के बाद उसके अंगों को दान कर दिया। दिल्ली के एम्स में ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद परिवार ने ये फैसला किया। 16 महीने का रिशांत 17 अगस्त की सुबह  गिर गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे एम्स में भर्ती कराया गया था। 24 अगस्त को उन्हें ब्रेन स्टेम डेड घोषित कर दिया गया था। रिशांत अभी हाल ही में चलना शुरू किया था। बच्चे के पिता के अनुसार, 5 बेटियों के बाद इस बच्चे का जन्म हुआ था।

बच्चे के पिता उपिंदर पेशे से एक निजी ठेकेदार हैं। 17 अगस्त को रिशांत गिर गया था जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद उसे वह एक निजी अस्पताल में ले गए। बेबी रिशांत को बाद में उसी दोपहर 17 अगस्त को एम्स के जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (जेपीएनएटीसी) में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसमें सुधार नहीं हुआ और 24 अगस्त को उन्हें ब्रेन स्टेम डेड घोषित कर दिया गया था।

शोकग्रस्त परिवार को ओआरबीओ, एम्स दिल्ली के डॉक्टरों और प्रत्यारोपण समन्वयकों द्वारा परामर्श दिया गया और उन्हें अंग दान के बारे में सूचित किया गया। काउंसलिंग सेशन के बाद, जब परिवार को पता चला कि रिशांत के अंग दूसरों में जान फूंक सकते हैं, तो वे तहे दिल से उसके अंगों और ऊतकों को दान करने के लिए तैयार हो गए।

पिता उपिंदर ने कहा, "बेबी रिशांत छठा और सबसे छोटा बच्चा था। वह हमारी आंखों का तारा था और अपने माता-पिता और पांच बड़ी बहनों से बहुत प्यार करता था। मैं उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन की सुबह काम पर निकलने में व्यस्त था और मेरी बाहें मेरे बच्चे को पकड़ भी नहीं सका। इससे मेरा दिल टूट जाता है कि हमने उसे खो दिया है। लेकिन मुझे लगा कि अगर उसके अंग अन्य लोगों की जान बचा सकते हैं, तो मुझे उन्हें दान करना चाहिए।'' रिशांत के चाचा ने कहा, अंगदान के साथ रिशांत की यादें जीवित रहेंगी।

टॅग्स :एम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया