लाइव न्यूज़ :

शरद पवार के बाद एकनाथ खडसे ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, कहा- उन्हें अपनी पार्टी बीजेपी से कोई दिक्कत नहीं

By भाषा | Updated: December 11, 2019 00:06 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने पिछले दो दिनों में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि इन मुलाकातों के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने मंगलवार को कहा कि उन्हें अपनी पार्टी से कोई दिक्कत नहीं है और इसे छोड़ने के लिए उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया है।उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर कयासबाजियां तेज हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने मंगलवार को कहा कि उन्हें अपनी पार्टी से कोई दिक्कत नहीं है और इसे छोड़ने के लिए उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया है। उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर कयासबाजियां तेज हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने तीन दिन पहले पार्टी नेतृत्व पर परोक्ष हमला करते हुए कहा था कि अगर उनका ‘‘अपमान’’ जारी रहा तो वह ‘‘दूसरे विकल्पों’’ पर गौर करेंगे।

खडसे ने पिछले दो दिनों में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि इन मुलाकातों के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। खडसे ने मंगलवार को यहां विधान भवन में ठाकरे से करीब 40 मिनट तक मुलाकात की। सो

मवार को दिल्ली में वह पवार से मिले थे। विधान भवन के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि उत्तर महाराष्ट्र के अपने गृह जिले जलगांव में 6500 करोड़ रुपये की दो लंबित सिंचाई परियोजनाओं के सिलसिले में उन्होंने पवार से मुलाकात की थी। खडसे ने कहा कि उन्होंने ठाकरे से आग्रह किया कि भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे का स्मारक औरंगाबाद में बनाने के काम में तेजी लाई जाए। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेशरद पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी