लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सियासी संकट: बागी विधायक तानाजी सावंत ने कैलाश पाटिल के 'किडनैप' वाले दावे को किया खारिज, कहा- झूठ बोल रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2022 18:54 IST

बागी विधायक तानाजी सावंत ने कहा कि कैलाश पाटिल कहानियां गढ़कर 'मातोश्री' (उद्धव ठाकरे) की हमदर्दी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतानाजी साबंत ने कहा- मातोश्री से हमदर्दी के लिए झूठ बोल रहे हैं पाटिलपाटिल ने एकनाथ शिंदे खेमे पर अगवा करने का लगाया था आरोप

मुंबई/गुवाहाटी: शिवसेना के बागी विधायक तानाजी सावंत ने एमएलए कैलाश पाटिल के किडनैपिंग वाले दावे को खारिज किया है। बागी विधायक ने कहा कि कैलाश पाटिल कहानियां गढ़कर 'मातोश्री' (उद्धव ठाकरे) की हमदर्दी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वह मीडिया के सामने झूठ बोल रहे हैं। हमने उनके सूरत से मुंबई लौटने की व्यवस्था की थी। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे ने किसी विधायक को अपने साथ आने के लिए मजबूर नहीं किया।

इससे पहले कैलाश पाटिल ने कहा था कि मुझे सूरत में कैद करके रखा गया। उन्होंने कहा, 1 किलोमीटर भागकर वो चंगुल से छूटे हैं। इसके अलावा विधायक नितिन देशमुख ने भी अगवा करने का आरोप लगाया था। दोनों ही बागी नेता एकनाथ शिंदे के खेमे निकलकर मुंबई लौटे हैं। दोनों ने शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच शिवसेना के बागी खेमे ने पार्टी विधायक नितिन देशमुख की अन्य बागी विधायकों के साथ फुरसत में एक निजी जेट लेने की तस्वीरें जारी की हैं।

बागी खेमे से लौटकर आए देशमुख का आरोप है कि सैकड़ों पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें जबरन सूरत के अस्पताल ले जाया गया। शिवसेना विधायक ने आरोप लगाया कि जब उन्हें बताया गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है तो वहां उन्हें कुछ इंजेक्शन लगाया गया। 

हालांकि, देशमुख इन दावों की शिंदे खेमे द्वारा जारी कई गई तस्वीरों ने हवा निकाल दी है। देशमुख अन्य बागी विधायकों निजी जेट के दरवाजे के सामने सेल्फी में दिखाई दे रहे हैं। फोटो में वे मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक अन्य फोटो में वे चार्टेड प्लेन में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। 

आपको बता दें कि बागी नेता एकनाश शिंदे बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे हुए हैं। उन्होंने शिवसेना से कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन तोड़ने की मांग की है। इस पर संजय राउत ने भी कहा कि वे संवाद करने के लिए तैयार हैं। राउत एमवीए से नाता तोड़ने की भी पेशकश कर चुके हैं।  

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्रएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है