लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस के इस्तीफे के बाद पत्नी अमृता ने किया भावुक कर देने वाला पोस्ट, लिखा-पलट के आऊंगी शाखों पे....

By स्वाति सिंह | Updated: November 26, 2019 20:55 IST

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को प्रेस कांन्फ्रेंस में फड़नवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने शिवसेना-बीजेपी को बहुमत दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अपना रुख बदल लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी ने फेसबुक पर बहुत ही भावुक पोस्ट लिखा है।

महाराष्ट्र की राजनीति ने अब नया मोड़ लिया है। राज्य में अब कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की सरकार बनने जा रही है। उद्धव ठाकरे को महा विकास अघाड़ी का नेता चुना गया है। उद्धव ठाकरे अगले मुख्यमंत्री के तौर पर 1 दिसंबर को शपथ लेंगे। इसी बीच राज्य पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी ने फेसबुक पर बहुत ही भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा 'पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएँ लेकर,‬‪खिज़ां की ज़द में हूँ मौसम ज़रा बदलने दे !'

इसके आगे उन्होंने लिखा 'आपके वाहिनी के रूप में यादगार 5 वर्षों के लिए महाराष्ट्र धन्यवाद। आपके द्वारा दिए गए प्यार मुझे हमेशा उदासीन बनाएगा। मैंने अपनी सर्वोत्तम क्षमताओं के साथ अपनी भूमिका निभाने की कोशिश की-एक सकारात्मक अंतर और सेवा करने की एकमात्र अंतर्निहित इच्छा के साथ! जय हिंद, जय भारत!

बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को प्रेस कांन्फ्रेंस में फड़नवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने शिवसेना-बीजेपी को बहुमत दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अपना रुख बदल लिया। हमने कभी भी ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले का वादा नहीं किया था। चुनाव से पहले ही अमित शाह ने साफ किया था कि मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा। सीटें देख कर शिवसेना ने अपना रुख बदल लिया था, हमसे बात करने की बजाय उन्होंने कांग्रेस-एनसीपी से बात की।

फड़नवीस ने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने बाद अजित पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए हम आपका साथ देंगे। जिससे राज्य में एक स्थाई सरकार बन सके। लेकिन जब बहुमत साबित करने की बात आई तो अजित पवार ने मुझसे मिलकर कहा मैं गठबंधन जारी नहीं रख सकता और अलग होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास बहुमत नहीं है।

शिवसेना पर हमला करते हुए फड़नवीस ने कहा कि हमें उम्मीद है कि नई सरकार अच्छा काम करेगी और हम मजबूत विपक्ष के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता लाचारी में सोनिया गांधी के सामने नतमस्तक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन पहियों वाली सरकार चलना काफी मुश्किल है। सत्ता की भूख इतनी है कि अब शिवसेना के नेता भी सोनिया गांधी के साथ सहयोगी होने को तैयार हैं।

 उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुमत नहीं है और मैं राज्यपाल को इस्तीफा देने जा रहा हूं। फड़नवीस ने कहा हमने विधायकों को खरीदने की कोशिश नहीं की है। जिन लोगों ने हमपर हॉर्स-ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने खुद पूरा का पूरा अस्तबल ही खरीद लिया है। मालूम हो कि महाराष्ट्र संकट को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कल यानी 27 नवंबर को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार (23 नवंबर) को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी