लाइव न्यूज़ :

"एनसीपी में बगावत के बाद सांसद पद छोड़ना चाहता था लेकिन...", लोकसभा सांसद अमोल कोल्हे ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 5, 2023 12:08 IST

एनसीपी के पुणे जिले के शिरूर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद अमोल कोल्हे ने कहा कि रविवार को पार्टी में हुई बगावत के बाद वो पार्टी और सांसद पद छोड़ना चाहते थे लेकिन 82 साल के वयोवृद्ध शरद पवार के समझाने पर मान गये।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा सांसद अमोल कोल्हे एनसीपी में हुई बगावत के बाद पार्टी और सांसद पद छोड़ना चाहते थेसांसद कोल्हे ने कहा कि लेकिन शरद पवार के समझाने पर उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया शरद पवार ने कोल्हे से कहा कि एनसीपी को लेकर केवल वो नहीं बल्कि पूरा महाराष्ट्र बेचैन है

मुंबई: लोकसभा सांसद अमोल कोल्हे ने मंगलवार को कहा कि वह बीते दिनों पार्टी के हुए घटनाक्रम से बेहद बेचैन थे और सांसद का पद छोड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करने के बाद उनसे अपने मन की बात उन्होंने पवार से बताई। उसके बाद ही उन्हें शांति मिली।

पुणे जिले के शिरूर से लोकसभा सांसद अमोल कोल्हे पेशे से अभिनेता हैं। कोल्हे एक तरफ तो शरद पवार के प्रति अपनी निष्ठा दिखा रहे हैं लेकिन बीते रविवार को जब शरद पवार के भतीजे अजित पवार राजभवन में शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपत ले रहे थे तो आठ अन्य पार्टी विधायकों और एनसीपी के कार्यकारी प्रमुख प्रफुल्ल पटेल के साथ अमोल कोल्हे भी शपथ ग्रहण में मौजूद थे। हालांकि बाद में सांसद कोल्हे ने बयान जारी कर अपनी वफादारी शरद पवार के साथ व्यक्त की थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सांसद कोल्हे ने कहा कि एनसीपी में विद्रोह से वो इतने विचलित हुए कि दुख में पार्टी और सांसद पद छोड़ने का विचार कर रहे थे और उन्होंने इस बाबत शरद पवार से मुलाकात करके अपने मन की भावना भी व्यक्त की थी।

उन्होंने कहा, "लेकिन मेरी असहजता को देखते हुए शरद पवार ने मुझसे कहा कि एनसीपी में चल रहे घटनाक्रम को लेकर बेचैनी सिर्फ मेरे मन में नहीं है, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लाखों युवाओं और मतदाताओं के मन में भी है। ऐसे समय में धीरज से काम लेना चाहिए।"

सांसद कोल्हे ने आगे कहा, "मुलाकात में शरद पवार ने सलाह दी कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें राज्य का दौरा करने की जरूरत है। शिरूर के मतदाताओं ने आपको 5 साल के लिए जनादेश दिया है, जिसमें से अब आठ से दस महीने बचे हैं। आप पर निर्वाचन क्षेत्र के विकास कर्तव्य है, उसे मन लगाकर पूरा करें।"

अभिनेता-सांसद अमोल कोल्हे ने शरद पवार के साथ हुई अपनी इस मुलाकात के बाबत एक बयान जारी किया है और कहा है कि उन्हें 82 साल के वयोवृद्ध राजनेता शरद पवार के मार्गदर्शन में उन सवालों का सकारात्मक जवाब मिला, जिनसे वो लगातार जूझ रहे थे। वहीं रविवार की राजभवन की घटना के बाद सांसद कोल्हे ने सोमवार को शरद पवार के प्रति अपनी वफादारी की घोषणा करते हुए कहा था, "जब दिल और दिमाग में जंग हो तो दिल की सुनो।"

टॅग्स :NCPअजित पवारमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप