लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल के बाद कांग्रेसी सांसद ने कहा, "सभी चाहते हैं राहुल अविश्वास प्रस्ताव पर बोलें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 7, 2023 12:43 IST

राहुल गांधी की संसद सदस्या बहाल होने के बाद विपक्षी नेताओं को उम्मीद है कि वो लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार को मणिपुर हिंसा समेत कई मुद्दों पर घेर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहुल गांधी की संसद सदस्या बहाल होने के बाद विपक्षी नेताओं में भरा उत्साहविपक्षी नेताओं को उम्मीद है कि राहुल एक बार फिर अविश्वास प्रस्ताव के बहाने मोदी सरकार को घेरेंगेकांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि सभी सांसद चाहते हैं कि राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर बोलें

नई दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद सदस्या बहाल कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा मानहानि केस में राहुल गांधी को राहत देने के बाद उनकी संसद सदस्या रद्द करने वाले फैसले को वापस लेते हुए वायनाड के संसद सदस्य रूप में उनकी मान्यता को बहाल कर दिया है। इस कदम से विपक्षी दल के गठबंधन इंडिया में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

दरअसल राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद अब विपक्षी दलों को उम्मीद है कि राहुल गांधी मंगलवार को लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान मोदी सरकार को मणिपुर हिंसा समेत कई मुद्दों पर घेर सकते हैं।

इस मुद्दे पर समाचार चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा, "सभी कांग्रेसी सांसद चाहते हैं कि राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ बोलें। उन्होंने कहा कि यह इच्छा न केवल कांग्रेस के सांसदों की है बल्कि विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल घटक दलों के सांसद भी चाहते हैं कि राहुल गांधी इस विषय पर बोलें।"

सांसद मनिकम टैगोर ने आगे कहा, "लेकिन इस विषय में अबी कोई फैसला नहीं हुआ है। राहुल गांधी संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे या नहीं, इस विषय में लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी को फैसला लेना है और वो ही इस बात को तय करेंगे कि कांग्रेस पार्टी की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पर कौन-कौन से नेता बोलेंगे।"

इसके साथ ही सांसद टैगोर ने यह भी कहा, "चूंकि राहुल गांधी 29 जून को हिंसाग्रस्त मणिपुर गए थे , वहां पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद राज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्हें लोगों की शिकायतों से अवगत कराया था। इस नाते पूरी संभावना है कि राहुल गांधी संसद में भी मणिपुर हिंसा पर बोलें।"

मालूम हो कि संसद का मानसून सत्र आज जैसे ही शुरू हुआ, विपक्षी सदस्यों ने एक बार पिर मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए जबरदस्त हंगामा और नारेबाजी की। जिसके कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के फौरन बाद स्थगित कर दी गई थी।0

राहुल गांधी को लोकसभा चुपनाव 2019 के पूर्व कर्नाटक के कोलार में दिये एक भाषण में 'मोदी उपनाम' पर टिप्पणी करने के लिए आपराधिक मानहानि मामले का सामना करना पड़ा था। जिसमें उन्हें गुजरात की सूरत के सेशन कोर्ट से दो साल की सजा मिली थी, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। जिसके बाद आज उनकी संसद सदस्यता को फिर से बहाल किया गया है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसलोकसभा संसद बिलसंसद मॉनसून सत्रमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी