लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले के बाद रणनीति में ‘बदलाव’ किया, CRPF से बचकर रहना होगा आतंकियों को, हम लड़ाकू बल हैंः माहेश्वरी

By भाषा | Updated: January 28, 2020 19:58 IST

डीजी माहेश्वरी ने कहा कि आतंकवाद रोधी अभियानों की बहुआयामी प्रकृति के कारण कोई भी गारंटी नहीं दे सकता कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। हालांकि, उनका बल आश्वस्त कर सकता है और गारंटी दे सकता है कि आतंकी तत्वों के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ भिड़ना आसान नहीं होगा, जिसने कश्मीर घाटी में आतंक रोधी अभियानों में 70,000 से ज्यादा जवानों को तैनात कर रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देमाहेश्वरी ने बल के कैंप में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम लड़ाकू बल हैं। हमने अपने सुरक्षा अभ्यासों को बेहतर किया है, प्रशिक्षण के लिए अपनी क्षमता को बेहतर बनाया है।

सीआरपीएफ प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि करीब एक साल पहले पुलवामा आतंकी हमले के बाद बल ने अपनी रणनीति में ‘‘बदलाव’’ करते हुए सुरक्षा अभ्यासों को बेहतर किया है।

सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) ए पी माहेश्वरी ने कहा कि आतंकवाद रोधी अभियानों की बहुआयामी प्रकृति के कारण कोई भी गारंटी नहीं दे सकता कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। हालांकि, उनका बल आश्वस्त कर सकता है और गारंटी दे सकता है कि आतंकी तत्वों के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ भिड़ना आसान नहीं होगा, जिसने कश्मीर घाटी में आतंक रोधी अभियानों में 70,000 से ज्यादा जवानों को तैनात कर रखा है।

माहेश्वरी ने बल के कैंप में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम लड़ाकू बल हैं। हमने अपने सुरक्षा अभ्यासों को बेहतर किया है, प्रशिक्षण के लिए अपनी क्षमता को बेहतर बनाया है। साजो-सामान, रणनीति, आवाजाही और स्थानांतरण के लिहाज से बेहतर हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘हम बेहतर हुए हैं। हमारा मानना है कि हम नुकसान से सबक ले सकते हैं और ये हमें सफलता की ओर ले जाने वाले होने चाहिए। जो भी सफलताएं वहां मिली हैं वो नाकामी के बाद आई है।’ डीजी ने कहा कि अभियान में हिस्सा लेने वाले जानते हैं कि कोई भी (पुलवामा हमले के खिलाफ) गारंटी नहीं दे सकता लेकिन हम इसकी गारंटी देते हैं कि अगर वे (आतंकवादी) हमें निशाना बनाएंगे तो वे जिंदा नहीं लौटेंगे या हम उनका पता लगाकर उन्हें खत्म कर देंगे। 

टॅग्स :सीआरपीएफअमित शाहनरेंद्र मोदीगृह मंत्रालयजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस