लाइव न्यूज़ :

पूजा खेडकर के बाद कम से कम 6 अन्य सिविल सर्वेंट डीओपीटी जांच के दायरे में, विकलांगता प्रमाणपत्र की फिर से होगी छानबीन

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 2, 2024 17:04 IST

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर का प्रमाणपत्र रद्द करने के बाद कुछ और प्रशिक्षु और सेवारत अधिकारियों के विकलांगता प्रमाणपत्र जांच के दायरे में हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) छह अन्य सिविल सेवकों के मेडिकल प्रमाणपत्रों पर विचार कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ और प्रशिक्षु और सेवारत अधिकारियों के विकलांगता प्रमाणपत्र जांच के दायरे में डीओपीटी छह अन्य सिविल सेवकों के मेडिकल प्रमाणपत्रों पर विचार कर रहा हैइन छह सिविल सेवकों में से पांच आईएएस और एक आईआरएस से हैं

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर का प्रमाणपत्र रद्द करने के बाद कुछ और प्रशिक्षु और सेवारत अधिकारियों के विकलांगता प्रमाणपत्र जांच के दायरे में हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) छह अन्य सिविल सेवकों के मेडिकल प्रमाणपत्रों पर विचार कर रहा है। इन अधिकारियों के प्रमाणपत्रों को लेकर सोशल मीडिया पर तगड़ी मुहिम छिड़ी थी। इन छह सिविल सेवकों में से पांच आईएएस और एक आईआरएस से हैं।

ये मामला खेडकर की उम्मीदवारी रद्द होने के बाद आया है क्योंकि यूपीएससी ने उनके खिलाफ परीक्षा नियमों और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोपों को सही पाया था। खेडकर की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई हैं। दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में आरोपी खेडकर द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका गुरुवार को खारिज कर दी।

संघ लोक सेवा आयोग ने कहा है कि उसने 2009 से 2023 तक 15,000 से अधिक अंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवारों के उपलब्ध आंकड़ों की गहन जांच की है और केवल पूजा खेडकर को यूपीएससी परीक्षा नियमों में धोखाधड़ी करने का दोषी पाया गया है।

क्या था पूजा खेडकर का मामला

पूजा खेडकर  फर्जी मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का सर्टिफिकेट लगाकर यूपीएससी की परीक्षा पास करने के आरोप में जांच का सामना कर रही थीं। जांच में ये आरोप सही पाए गए। प्रोबेशन पीरियड में काम कर रहीं सिविल सर्विस अधिकारी खेडकर ने अगस्त 2022 में पुणे के अनुध हॉस्पिटल में शारीरिक रूप से अक्षम होने का सर्टिफिकेट पाने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद खेडकर के कुछ टेस्ट हुए और अस्पताल ने उन्हें शारीरिक अक्षमता का प्रमाण पत्र देने से मना कर दिया। जिस डॉक्टर ने खेडकर की जांच की थी उन्होंने कहा कि खेडकर को डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट देना संभव नहीं है।

जिस लोकोमोटर डिसेबिलिटी के प्रमाण पत्र के लिए खेडकर ने आवेदन किया था वह किसी भी प्रकार के सेरेब्रल पाल्सी या हड्डियों, जोड़ों या मसल्स में विकलांगता से जुड़ा है। लोकोमोटर डिसेबिलिटी से पीड़ित की चलने-फिरने की क्षमता प्रभावित होती है।

पूजा खेडकर को यूपीएससी की तरफ से साल 2022 में 6 बार मेडिकल चेक-अप के लिए बुलाया गया लेकिन वह नहीं गईं। बाद में उन्होंने बाहर के एक मेडिकल सेंटर से एमआरआई रिपोर्ट हासिल किया और इसे सबमिट किया। आठ महीने की देरी होने के बावजूद 2023 में इस एमआरआई रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया गया। दबंगई और पद के दुरुपयोग के एक मामले में सुर्खियों में आई पूजा खेडकर के फर्जीवाड़े का मामला भी खुल गया। अंततः खेडकर को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगIASIPSIRS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्टआईएएस संजीव हंस चलाता था संगठित नेटवर्क, सीधे पैसे लेने के बजाय 9 लोगों को दिया काम, ऐसा खाया कमीशन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर