लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लगभग दो महीने बाद कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 370 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: March 10, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च दिल्ली में बुधवार को लगभग दो महीने बाद कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 370 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण की दर बढ़कर 0.52 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार तीन और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,931 हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में 370 से अधिक मामले चार जनवरी को सामने आए थे। उस दिन 384 लोगों में वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि बुधवार को संक्रमण के 370 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,42,030 हो गई है।

दिल्ली में बुधवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 1,900 हो गई। मंगलवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,812 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों