लाइव न्यूज़ :

मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, कल से प्रभावी होंगी नई दरें

By भाषा | Updated: December 14, 2019 19:37 IST

मदर डेयरी ने दिल्ली - एनसीआर में दूध की कीमतें तीन रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की शनिवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि बढ़ी दरें रविवार से प्रभावी होंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देअमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है।

मदर डेयरी के बाद देश की अग्रणी दूध आपूर्तिकर्ता अमूल ने भी शनिवार को गुजरात , दिल्ली - एनसीआर , पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है।

अमूल ब्रांड नाम से डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने जारी बयान में कहा , " उसने गुजरात के अहमदाबाद तथा सौराष्ट्र , दिल्ली - एनसीआर , पश्चिम बंगाल , मुंबई एवं महाराष्ट्र में दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि का फैसला किया है। नई दरें 15 दिसंबर 2019 से प्रभावी होंगी। " अहमदाबाद में , आधा लीटर वाली अमूल गोल्ड की थैली की कीमत 28 रुपये और अमूल ताजा की थैली 22 रुपये में मिलेगी।

हालांकि , अमूल शक्ति के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके आधा लीटर थैली 25 रुपये में ही मिलेगी। अमूल ने कहा कि पिछले तीन साल में उसने थैली वाले दूध के दाम में केवल दो बार बदलाव किए हैं।

बयान में कहा गया है , " इस साल पशु चारे के दाम में 35 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। चारे की कीमत बढ़ने और अन्य लागत को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है। " जीसीएमएमएफ ने कहा , दूध के उत्पादन को बढ़ाने तथा कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी के कारण दूध उत्पादकों को लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के लिए दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई है। इससे पहले , मदर डेयरी ने दिल्ली - एनसीआर में दूध की कीमतें तीन रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की शनिवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि बढ़ी दरें रविवार से प्रभावी होंगी। 

टॅग्स :महँगाई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

भारतVIDEO: हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारेबाजी, गैस किल्लत को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का हल्लाबोल

भारत अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर