लाइव न्यूज़ :

भारत के बाद पाकिस्तान ने भी की थी बालाकोट जैसे एयर स्ट्राइक की कोशिश, प्लान ऐसे हुआ फेल

By स्वाति सिंह | Updated: March 27, 2019 12:20 IST

सरकार के एक सूत्र ने बताया कि 27 फरवरी को पाकिस्तान ने भारत के तीन सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए लगभग 20 विमानों का इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने भारत द्वारा एयर स्ट्राइक की जवाबी कार्यवाई में कश्मीर पर में सैन्य ठिकानों पर हमला करना चाहता था। पाकिस्तान ने इस हमले में 1000 किलो के करीब 11 एच-4 बम बरसाए थे लेकिन उनका बम निशाने पर नहीं लगा।

भारत द्वारा 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर बम गिराए गए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान भी ऐसी की जवाबी कार्यवाई में कश्मीर पर में सैन्य ठिकानों पर हमला करना चाहता था। हालांकि, भारतीय वायुसेना के सामने वह सफल नहीं हो पाए।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सरकार के एक सूत्र ने बताया कि 27 फरवरी को पाकिस्तान ने भारत के तीन सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए लगभग 20 विमानों का इस्तेमाल किया था। इसमें अमेरिका से खरीदे गए एफ-16 के साथ चीनी जेएफ-17 और फ्रांस से खरीदे गए मिराज भी शामिल थे। पाकिस्तान ने  इस हमले में 1000 किलो के करीब 11 एच-4 बम बरसाए थे लेकिन उनका बम निशाने पर नहीं लगा। सूत्र ने एएनआई के मुताबिक एच-4 बमों को पाकिस्तानी वायु सेना ने मिराज-III एस से गिराया था। लेकिन उन्होंने इन बमों को काफी दूरी से गिराया. जिसके कारण यह निशाने पर नहीं लगे। इस बम की क्षमता उसी बम की है जो भारतीय वायु सेना ने स्पाइस-2000 से बालाकोट में गिराए थे। पाकिस्तान ने एच-4 बमों को साउथ अफ्रीका की मदद से बनाया है। 

पुलवामा हमले में जैश के आत्मघाती हमलावर ने 80 KG आरडीएक्स का इस्तेमाल किया था जिसमें सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे।

इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा ध्वस्त कर दिया गया। विदेश सचिव विजय गोखले ने एक प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि इस हमले में जैश के आतंकियों, कमांडरों और आकाओं के भारी संख्या में मारे जाने का दावा किया था। 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब