लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में बर्फबारी के बाद केलांग, कल्पा, मनाली में पारा शून्य से नीचे

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:51 IST

Open in App

शिमला, सात जनवरी हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद केलांग, कल्पा और मनाली में पारा शून्य से नीचे चला गया है।

शिमला स्थित मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीते 24 घंटे में केलांग में 15 सेमी बर्फबारी हुई है। इसके बाद कल्पा में छह सेमी, पूह और कोठी में पांच-पांच सेमी हिमपात दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा रेकोंग पिओ में 23 मिमि बारिश हुई है। इसके बाद नादौन में 13 मिमि, डल्हौज़ी में 12 मिमि, धर्मशाला में 11.8 मिमि, मनाली में नौ मिमि और चंबा में आठ मिमि बारिश हुई है।

सिंह ने बताया कि आदिवासी लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग प्रदेश का सबसे सर्द इलाका रहा जहां न्यूनतम पारा शून्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया।

उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले के कल्पा में पारा शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि कुल्लू जिले के मनाली में पारा शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। सिंह ने बताया कि डल्हौज़ी में न्यूनतम पारा 2.9 तो कुफ्री में 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम केंद्र के निदेशक ने बताया कि न्यूनतम पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर में दर्ज किया गया जहां पारा 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो