लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की रैली के बाद साफ हो जाएगा राममंदिर के लिए कानून का रास्ता?

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 4, 2018 12:42 IST

विपक्ष के भी कई सांसदों ने मंदिर पर संसद में विधेयक लागने का समर्थन किया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के कई महत्वपूर्ण नेताओं से भी इसे लेकर मुलाकात की जाएगी.

Open in App

अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए कानून लाने की मांग कर रहे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने दावा किया है कि दिल्ली में 9 दिसंबर को होने वाली रैली के बाद इसका रास्ता साफ हो जाएगा. विहिप ने कहा, ''जो लोग मंदिर के लिए कानून बनाने को गैरजरूरी मान रहे हैं रैली के बाद उनकी राय बदल जाएगी.''

विहिप के अतर्राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान को दरकिनार कर कर दिया जिसमें उन्होंने मंदिर के लिए अदालत की कार्रवाई का इंतजार करने की बात कही थी. जैन ने कहा, ''किसने क्या कहा, मुझे नहीं पता लेकिन जो लोग कह रहे हैं कि कानून की जरूरत नहीं है दिल्ली रैली के बाद उनके विचार बदलेंगे. सबके विचार और सबके निर्णय बदलेंगे.''

मंदिर निर्माण के लिए कानून के बारे में उन्होंने कहा, ''अध्यादेश लाया जाना चाहिए या सीधे विधेयक लाकर कानून बनाया जाना चाहिए, यह सरकार तय करे लेकिन राम मंदिर का रास्ता शीतकालीन सत्र में साफ होना चाहिए. दिल्ली में 9 दिसंबर की रैली के बाद मंदिर निर्माण के पक्ष में देशव्यापी जनभावनाओं को देखते हुए सभी दलों के विचार बदलेंगे कि कानून के जरिये मंदिर निर्माण हो और संसद में सभी दल इसका समर्थन करेंगे.''

शीत सत्र में मंदिर निर्माण के विधेयक पेश किए जाने पर जैन ने कहा, ''हमें उम्मीद ही नहीं, पूरा विश्वास है कि आगामी शीतकालीन सत्र में विधेयक पेश किया जाएगा. देशभर में मंदिर के लिए जनजागरण कार्यक्र म चलाए गए हैं.'' विहिप नेता ने दावा किया कि इस मामले में संगठन के पदाधिकारी राष्ट्रपति और कई राज्यों के राज्यपालों से मुलाकात कर चुके हैं. इसके साथ ही 150 से अधिक सांसदों से भी मंदिर को लेकर चर्चा की गई है.

विपक्ष के भी कई सांसदों ने मंदिर पर संसद में विधेयक लागने का समर्थन किया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के कई महत्वपूर्ण नेताओं से भी इसे लेकर मुलाकात की जाएगी. जैन ने कहा, ''दिल्ली की रैली में संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी, साध्वी ऋतंभरा, अवधेशानंद, हंसदेवाचार्य, ज्ञानानंदजी, विहिप के जस्टिस कोगजे और आलोक कुमार मंच पर होंगे.'' कहा जा रहा है कि इस आयोजन में देशभर से लाखों रामभक्त रामलीला मैदान में इकट्ठा होने वाले हैं. 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल