लाइव न्यूज़ :

Priyanka Gandhi Corona: सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी भी हुईं कोरोना संक्रमित, खुद क्वारंटाइन होकर लोगों को एहतियात बरतने की दी सलाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2022 11:52 IST

Priyanka Gandhi Corona: आपको बता दें कि प्रियंका गांधी भी सोनिया गांधी के संपर्क में आई थी जिसके बाद उन में भी लक्षण दिखे थे और इसके बाद उन्हें बीच में ही अपनी यात्रा को रोकर दिल्ली वापस आना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाईं गई है। उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। बता दें कि प्रियंका गांधी अपनी दो-दिवसीय लखनऊ यात्रा पर भी जब वह संक्रमित पाई गई है।

Priyanka Gandhi Corona Positive:कांग्रेस के अंतरीम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। इसकी जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट भी किया है। आपको बता दें कि इसे पहले शुक्रवार को सोनिया गांधी भी कोरोना से संक्रंमित हुई थी। इसके बाद से वह क्वारंटाइन में है। सोनिया गांधी के कोरोना से संक्रंमित होने की खबर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी थी। 

सोनिया गांधी और के सी वेणुगोपाल के बाद अब प्रियंका गांधी भी पाईं गई संक्रमित 

कांग्रेस के अंतरीम अध्यक्ष सोनिया गांधी और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘‘जांच में कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला है। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मैंने खुद को अपने घर पर ही पृथकवास में कर लिया है।’’ 

सोनिया गांधी 8 जून को होने ईडी के सामने पेश

इस पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मैं उन सभी लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने का आग्रह करती हूं जो मेरे संपर्क में आये हैं।’’ इससे एक दिन पहले ही सोनिया गांधी और के सी वेणुगोपाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सामने आयी थी। 

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरूवार को कहा था कि कांग्रेस की अंतरीम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, हालांकि वह आठ जून को नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित धनशोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगी। 

दो-दिवसीय लखनऊ यात्रा से वापस आई प्रियंका गांधी 

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपनी दो-दिवसीय लखनऊ यात्रा को बीच में ही छोड़ कर वापस दिल्ली आ गई है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी भी सोनिया गांधी के संपर्क में आई थी जिसके बाद उन में भी लक्षण दिखे थे और इसके बाद उन्हें बीच में ही अपनी यात्रा को रोकर दिल्ली वापस आना पड़ा। फिलहाल वह क्वारंटाइन में है और उनके संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसCoronaकोविड-19 इंडियासोनिया गाँधीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’