लाइव न्यूज़ :

आखिर दिल्ली में सेफ कौनः पीएम मोदी की भतीजी के बाद विधानसभा अध्यक्ष के सचिव और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी से मोबाइल छीना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 14:19 IST

पुलिस के अनुसार बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार में गुरुवार शाम को अपने घर के करीब स्थित बाजार जाते समय मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने रावल से उनका आई फोन 6 झपट लिया।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी शिकायत में कहा है, ‘‘ मैं पश्चिम विहार के जी एच -13 ब्लॉक बाजार में जाने के लिए घर से करीब सात बजे निकला। अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम आरोपियों की पहचान करने के लिए उस जगह के आसपास के सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रहे हैं।’’

राजधानी में फोन झपटमारों का शिकार होने वाले लोगों में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल के सचिव अजय रावल भी शामिल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार में गुरुवार शाम को अपने घर के करीब स्थित बाजार जाते समय मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने रावल से उनका आई फोन 6 झपट लिया। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है, ‘‘ मैं पश्चिम विहार के जी एच -13 ब्लॉक बाजार में जाने के लिए घर से करीब सात बजे निकला। मैं केंद्रीय विद्यालय के समीप था कि तभी तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से आये। मैं किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था, कि तभी उनमें से एक ने मेरे हाथ से मोबाइल झपट लिया और वहां से भाग निकले।’’

पुलिस ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे शिकायत मिली, भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कर ली गयी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम आरोपियों की पहचान करने के लिए उस जगह के आसपास के सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रहे हैं।’’

रावल पश्चिम विहार के अंबिका विहार में सपरिवार रहते हैं। गुरुवार सुबह नयी दिल्ली के कनॉट प्लेस क्षेत्र में वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी से मोबाइल फोन छीन लिया गया था। गौरतलब है कि इस माह के शुरू में उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइन क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन मोदी का पर्स दो लोगों ने उस समय छीन लिया था जब वह ऑटोरिक्शा का इंतजार कर रही थी। पर्स में 50 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन थे। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली सरकारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया