लाइव न्यूज़ :

सीजफायर के 19 साल बाद पहली बार एलओसी पर बजा नगाड़ा, सीमा से सटे गांव में गूंजी शहनाई

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 24, 2022 17:31 IST

जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर दोनों मुल्कों की सेनाओं के बीच 19 साल से जारी सीजफायर के बीच यह पहला मौका था कि सीमा से सटे गांव में शादी के मौके पर जमकर जश्न मनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटे सिलीकोट गांव में सालों बाद मना शादी का जश्न सिलीकोट गांव उस हाजीपीर एरिया में आता है, जहां के लोगों का जीवन गोलियों की आवाज में बीता हैसालों से इस गांव के लोग दुश्मन की गोलियों और बमों का शिकार होते रहे हैं

जम्मू: कश्मीर में एलओसी से सटे सिलीकोट गांव में पिछले दो दिनों से जश्न का माहौल है। माहौल भी धूम-धड़ाके वाला है और भला हो भी क्यों न। एलओसी पर दोनों मुल्कों और दोनों सेनाओं के बीच 19 साल से जारी सीजफायर के अरसे में यह पहला मौका था कि कोई शादी-ब्याह यूं धूम-धड़ाके के साथ मनाया गया हो।

सिलीकोट गांव उस हाजीपीर एरिया में आता है, जहां के बच्चों का बचपन सिर्फ उन गोलियों को ही गिनते हुए बीता है, जो सीमा के उस पार से बरसाई जाती हैं या फिर इस गांव के लोगों ने अपनों को गोलियों व बमों का शिकार होते हुए देखा है।

लेकिन इस परेशानियों के बीच गरकोट का मुद्दस्सर अहमद ख्वाजा खुशनसीब था, जो अपनी बारात लेकर इस गांव में आया था और अपने सपनों की रानी को ब्याह कर ले गया। यह ब्याह कल रात को संपन्न हुआ।

सिलीकोट गांव की भी दर्दभरी गाथा है। आधा गांव तारबंदी के कारण बंट गया तो पाक गोलों की बरसात के चलते कुछ साल पहले गांववासी लगमा और सलामाबाद में आकर बस गए लेकिन शादी की शहनाई इस गांव में पूरे 19 साल के बाद गूंजी।

अपनी शादी पर दुल्हे ने कहा कि बचपन से ही मैंने इस इलाके में गोलों और गोलियों की आवाज के बीच मौत का तांडव देखा है पर अब मैं जबकि अपनी शादी के लिए इस गांव में आया हूं तो खुशी के मारे मेरे आंसू नहीं थम रहे हैं।

इसके साथ ही दूल्हे ने कहा कि अगर आज दोनों मुल्कों के बीच सीजफायर न होता और दोनों तरफ की बंदूकें खामोश न होती तो शायद आज भी मैं इस खुशी से वंचित रह जाता और गांव वाले इतने धूम-धड़ाके के साथ मेरी शांदी नहीं संपन्न करवा पाते।

उसकी इस खुशी में भारतीय सेना भी शामिल हुई थी, जिसने तारबंदी में लगे उस गेट पर उसकी बारात का स्वागत किया था जो सिलीकोट को बांटती थी। हालांकि दूल्हे के पिता मुहम्मद्दीन ख्वाजा दुआ करते थे कि एलओसी पर यूं ही शांति का माहौल बना रहे ताकि वे सिलीकोट में अपनों से मिलने बेरोकटोक आते जाते रहें।

जबकि दुल्हन के अब्बाजान मुहम्मद अकरम चलकू ने कहा कि उन्हें तो याद ही नहीं है कि उनके गांव में ऐसी शादी का माहौल कब बना था क्योंकि एलओसी पर दोनों पक्षों में होने वाली गोलाबारी ने उनके गांव की खुशियां छीन ली थीं, जो सीजफायर के कारण पुनः वापस लौट आई हैं।

टॅग्स :एलओसीजम्मू कश्मीरइनडो पाक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील