लाइव न्यूज़ :

Afghanistan news : अफगानिस्तान से दिल्ली पहुंची महिला ने बयां किया दर्द, कहा- तालिबान हमारे दोस्तों को मारे देंगे

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 16, 2021 08:45 IST

हाल ही के दिनों में अफगानिस्तान के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं । अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो गया है और लोग अपने देश से पलायन करने को मजबूर है । ऐसे में एक महिला दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर रो पड़ी ।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची महिला ने बयां किया आतंक का दर्दमहिला ने कहा - पूरे विश्व ने अफगानिस्तान को छोड़ दिया उसने कहा कि तालिबान हमारे दोस्तों को मार रहा है

दिल्ली :  अफगानिस्तान में तालिबान ने भारी तबाही मचा रखी है । ऐसे में राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए हैं और वहां के नागरिकों के पास भी फिलहाल देश छोड़ने के अलावा दूसरा कोआ विकल्प नहीं है । इन हालातों में काबुल से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची एक महिला ने अपना दर्द बयां किया । उसने कहा कि तालिबान हमारे दोस्तों को मार देगा । उसने काबुल से उड़ान तब भरी जब तालिबान अफगानिस्तान की राजधानी में प्रवेश कर रहा था । 

अशरफ गनी के देश छोड़कर जाने के बाद वह राष्ट्रपति पद से हट गए हैं और साथ ही पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण हो गया है ।  रविवार को दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंची अफगानी महिला मीडिया से बात करते हुए टूट गई और कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि दुनिया ने अफगानिस्तान को छोड़ दिया है । उसने कहा कि हमारे दोस्त मारे जा रहे हैं । वे हमें मारे जा रहे हैं । महिलाओं को वहां कोई अधिकार नहीं मिलने वाला है । 

काबुल  से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की उड़ान AI244 लेने वाली एक अन्य यात्री सोनी सरकार ने  इंडिया टुडे को बताया कि उसने काबुल  से बाहर जाते समय कोई हिंसा नहीं देखी । सरकार ने अफगानिस्तान में गैर लाभकारी संस्था के लिए काम किया  ।

वहीं एक पूर्व सांसद और पूर्व अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई की दूसरी चचेरे भाई जमील करजई ने दिल्ली  पहुंचने पर संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि अब नई सरकार होगी, जो कुछ भी हुआ है वह गनी की वजह से हुआ है । उसने अफगानिस्तान को धोखा दिया । लोग उसे माफ नहीं करेंगे । रविवार को राजधानी काबुल के आस-पास तालिबान लड़ाकों के साथ निष्कर्ष पर पहुंच गया । मिलिशिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि काबुल के निवासियों को कोई नुकसान नहीं होगा और तालिबान का इरादा देश की राजधानी को बलपूर्वक लेने का नहीं है ।   

टॅग्स :अफगानिस्तानदिल्लीतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया