लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान हमले में मारे गए सिखों के परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की मुलाकात, की ये मांग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 2, 2018 22:26 IST

अफगानिस्तान के जलालाबाद में बीते दिन एक आत्मघाती हमले में मारे गए सिख और हिन्दू समुदाय के लोगों के परिजनों और सिख गुरुद्वारा कमेटी के मेंबर्स ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जुलाई। अफगानिस्तान के जलालाबाद में बीते दिन एक आत्मघाती हमले में मारे गए सिख और हिन्दू समुदाय के लोगों के परिजनों और सिख गुरुद्वारा कमेटी के मेंबर्स ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। इस आत्मघाती हमले में सिखों और हिंदुओं समेत 19 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

इस मामले में अफगान सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में 20 लोग घायल हुए हैं। ये आत्मघाती धमाका उस परिसर के बाहर हुआ, जहां अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी रविवार को एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सिख और हिन्दुओं की एक कमेटी इस बैठक के दौरान अशरफ गनी से मुलाकात करने वाली थे।बता दें कि, बीते दिनों अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में स्थित एक शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई थी। इनमें सिख लोग भी शामिल हैं। हिंसा की इस ताजा घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। गवर्नर के प्रवक्ता अतुल्लाह खोगयानी ने एएफपी को बताया कि यह हमला प्रांत के गवर्नर के परिसर से कुछ ही सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक बाजार में हुआ है।

यहां राष्ट्रपति अशरफ गनी बैठक कर रहे थे। उन्होंने एएफपी को बताया कि 19 मृतकों में से 12 सिख और हिंदू हैं। 20 अन्य लोग घायल भी हो गये हैं। इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि, अफगान राष्ट्रपति से मिलने जा रहे सिखों और अन्य लोगों के प्रतिनिधिमंडल पर आईएसआई द्वारा घातक हमला किया गया।

विश्व समुदाय से खतरे को खत्म करने के लिए आतंकवादी और बुरी शक्तियों के खिलाफ वैश्विक समुदाय को एक आवाज में उछाल देनी होगी। मेरी सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करवाएगी। 

टॅग्स :अफगानिस्तानविदेश मंत्री सुषमा स्वराजसिखदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया