लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में हालात खराब, बीएसएफ प्रमुख ने कहा-घुसपैठ और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर, ड्रोनों से खतरा एक चुनौती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2021 21:12 IST

बीएसएफ प्रमुख एस. एस. देसवाल ने कहा कि जिम्मेदार देश होने के नाते भारत, पाकिस्तान के साथ हुए संघर्षविराम समझौते के अनुसार व्यवहार कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहमने संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन नहीं किया है।मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के ज्यादातर प्रयासों को विफल कर दिया है।ड्रोनों से खतरा एक चुनौती है और हम उससे निपट रहे हैं।

जम्मूः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक एस. एस. देसवाल ने सोमवार को कहा कि वे लोग अफगानिस्तान में हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और हर संभव परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने अफगानिस्तान के हालात को देश का अंदरुनी मामला बताया।

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जम्मू से गुजरात के लिए बीएसएफ के 100 साइकिल सवारों की ‘फ्रीडम रैली’ को हरी झंडी दिखाने के लिए यहां आए देसवाल अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे।

आर. एस. पुरा सेक्टर में अग्रिम चुंगी सीमा चौकी पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘पड़ोसी देश में जो कुछ हो रहा है वह उनका आंतरिक मामला है, लेकिन हालात पर हम करीबी नजर बनाए हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम हर संभव परिस्थिति के लिए तैयार हैं।’’

घुसपैठ और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियारों के परिवहन के लिए ड्रोन के बढ़ते उपयोग पर एक अन्य सवाल के जवाब में बीएसएफ प्रमुख ने कहा कि जिम्मेदार देश होने के नाते भारत, पाकिस्तान के साथ हुए संघर्षविराम समझौते के अनुसार व्यवहार कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन नहीं किया है।’’ ड्रोन के उपयोग के संबंध में देसवाल ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इस तरीके से मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के ज्यादातर प्रयासों को विफल कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ड्रोनों से खतरा एक चुनौती है और हम उससे निपट रहे हैं। आने वाले दिनों में हम तकनीकी तरीके से इस मसले से और प्रभावी तरीके से निपटेंगे।’’ सीमापार से घुसपैठ के बारे में देसवाल ने कहा कि ऐसे प्रयास लंबे समय से हो रहे हैं और सुरक्षा बलों ने अतीत में भी ऐसे प्रयासों को विफल किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच के मुद्दे का फ्लैग बैठक में शांतिपूर्ण समाधान हो गया। 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीरपाकिस्तानतालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी