लाइव न्यूज़ :

तालिबान का बड़ा बदलाव: 7.5 अरब डॉलर के TAPI पाइपलाइन का किया समर्थन, भारत को मिलेगा लाभ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 10, 2018 05:51 IST

तालिबान के नियंत्रण वाले इलाके पर हामी भर दी गई है। लंबे समय की बातचीत के बाद अफगानिस्तान ने तालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्र में 7.5 अरब डॉलर के गैस पाइपलाइन के लिए जमीन तैयार कर ली है।

Open in App

अफगानिस्तान ( 10 मार्च): तालिबान के नियंत्रण वाले इलाके पर हामी भर दी गई है। लंबे समय की बातचीत के बाद अफगानिस्तान ने तालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्र में 7.5 अरब डॉलर के गैस पाइपलाइन के लिए जमीन तैयार कर ली है। हैरान करने वाली बात यह है कि आतंकवादी संगठन इसके पक्ष में खड़ा हो गया है। तालिबान का संगठन इसके पक्ष मे आया है।

इस प्रॉजेक्ट को लेकर तालिबान के रुख में जो बदलाव आया है उससे भारत के साथ कई और देशों को भी फायदा होगा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में  यह बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के प्रवक्ता जैबिउल्लाह मुजाहिद ने पिछले महीने एक बयान में कहा था कि 'तालिबान देश के पुनर्निर्माण और आर्थिक बुनियाद को दोबारा खड़ा करने में अपनी जिम्मेदारी को जानता है और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से इस मामले में अफगानियों की मदद के लिए कह रहा है।

सालाना 33 अरब क्युबिक मीटर गैस की सप्लाई प्रस्तावित तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान  व पाकिस्तान, भारत (TAPI) पाइपलाइन से होगी। इससे हजारों लोगों को नौकरियां भी मिलेंगी। इतना ही नहीं अफगानिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था को भी इससे खासा मदद मिलेगी।

राष्ट्रपति अशरफ गनी ने हाल ही में तालिबान के सामने शांति का प्रस्ताव रखा है। वह तालिबान को पॉलिटिकल मूवमेंट का दर्जा देने को तैयार हैं हर तरह के प्रतिबंध को हटाने में मदद करेंगे।  जिसके बाद ब्लूमबर्ग से राजनीतिक विश्लेषक हारुन मीर ने कहा, 'प्रॉजेक्ट के पूरा होने से तालिबान और सरकार के बीच शांति वार्ता पर सकारात्मक असर होगा। तालिबान को भी इसका लाभ होगा और वे बातचीत के लिए अपना दरवाजा खोल सकते हैं। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि तालिबान भी अपना मन बदल सकता है।

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस