लाइव न्यूज़ :

अधिवक्ता आत्महत्या मामला : मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख छत्रपाल के मकान से पांच असलहे बरामद

By भाषा | Updated: February 20, 2021 20:29 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 20 फरवरी महोबा शहर में कथित रूप से रंगदारी वसूलने से परेशान एक अधिवक्ता के आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी और गैंगस्टर छत्रपाल यादव के मकान से पुलिस ने शनिवार को पांच लाइसेंसी बंदूकें बरामद की हैं।

महोबा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप कुमार दुबे ने बताया, "शनिवार दोपहर बाद पुलिस की छापेमारी में अधिवक्ता मुकेश पाठक के आत्महत्या मामले के मुख्य आरोपी, गैंगस्टर और पूर्व ब्‍लाक प्रमुख छत्रपाल सिंह यादव के महोबा शहर स्थित मकान में छापेमारी के दौरान पांच लाइसेंसी बंदूकें बरामद की गई हैं, जिनमें छत्रपाल के नाम एक नाली बंदूक (एसबीबीएल) और उसकी पत्नी के नाम एक राइफल एवं एक पिस्तौल, चचेरे भाई की पत्नी नीलम के नाम एक राइफल और उसके साले आनन्द मोहन यादव के नाम जारी एक राइफल शामिल है।''

उन्होंने बताया, "छत्रपाल के खिलाफ विभिन्न थानों में 26 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं, इसके बाद भी उसे और उसके परिजनों को शस्त्र लाइसेंस कैसे जारी किए गए, इसकी जांच की जा रही है और इन्हें निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।"

गौरतलब है 13 फरवरी की रात 60 लाख रुपये की रंगदारी कथित रूप से वसूलने से परेशान वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश पाठक ने अपने समदनगर स्थित निजी मकान में गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली थी। इस सिलसिले में पुलिस ने रविवार को छत्रपाल, उनके भतीजे विक्रम, साले आनन्द मोहन यादव और सहयोगी रवि सोनी, अंकित सोनी, मनीष चौबे और अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही इन सभी के खिलाफ बुधवार को गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू