लाइव न्यूज़ :

बांदा में कारों की टक्कर में अधिवक्ता की मौत

By भाषा | Updated: November 29, 2020 18:53 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 29 नवम्बर उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड पर रविवार को दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में उच्च न्यायालय के एक अधिवक्ता की मौत हो गयी जबकि सहायक रजिस्ट्रार गंभीर रूप से घायल हो गये।

बबेरू कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) चंद्रपाल सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे तिंदवारी रोड़ पर टोला कला गांव के नजदीक दो कारों के आमने-सामने टकरा जाने से कार में सवार इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजय कुमार (45) की मौत हो गयी जबकि उनके साथ कार में बैठे उच्च न्यायालय के ही सहायक रजिस्ट्रार जगदीश प्रसाद (46) गंभीर रूप से घायल हो गये। दूसरी कार में सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।

एसएचओ ने बताया कि सहायक रजिस्ट्रार जगदीश प्रसाद हमीरपुर जिले के इंगोहटा गांव के रहने वाले हैं, जबकि हादसे में मारे गये अधिवक्ता इलाहाबाद शहर के कालिंदीपुरम के निवासी थे। उनके परिवारों को दुर्घटना की सूचना दे दी गयी है।

सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सहायक रजिस्ट्रार को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल से कानपुर ले जाया गया है जबकि एक अन्य घायल बबलू का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो