लाइव न्यूज़ :

Aditya-L1 Mission: इसरो 2 सितंबर को लॉन्च करेगा अपना पहला सोलर मिशन, करेगा सूर्य की गतिविधियों का अध्ययन

By रुस्तम राणा | Updated: August 30, 2023 13:50 IST

इसरो ने मिशन की घोषणा करते हुए सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला, श्रीहरिकोटा से आदित्य-L1 का प्रक्षेपण 2 सितंबर, 2023 को 11:50 बजे निर्धारित है।

Open in App
ठळक मुद्देसन मिशन श्रीहरिकोटा से आदित्य-L1 का प्रक्षेपण 2 सितंबर, 2023 को 11:50 बजे लॉन्च होगाइसरो द्वारा द्वारा लॉन्च किया जाने वाला सूर्य के अवलोकन के लिए पहला समर्पित भारतीय अंतरिक्ष मिशन होगाआदित्य-एल1 मिशन, जिसका उद्देश्य एल1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब भारतीय स्पेस एजेंसी इसरोसूर्य का अध्ययन करने के लिए अपना मिशन लॉन्च करेगा। सोमवार को इसरो ने मिशन की घोषणा करते हुए सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला, श्रीहरिकोटा से आदित्य-L1 का प्रक्षेपण 2 सितंबर, 2023 को 11:50 बजे निर्धारित है। आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर कोरोना के दूरस्थ अवलोकन और सौर हवा के इन-सीटू अवलोकन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह बेंगलुरु मुख्यालय वाली अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा लॉन्च किया जाने वाला सूर्य के अवलोकन के लिए पहला समर्पित भारतीय अंतरिक्ष मिशन होगा। अंतरिक्ष एजेंसी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अंतरिक्ष यान - सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला - पीएसएलवी-सी57 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

आदित्य-एल1 मिशन, जिसका उद्देश्य एल1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है, विभिन्न तरंग बैंडों में प्रकाशमंडल, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की सबसे बाहरी परतों, कोरोना का निरीक्षण करने के लिए सात पेलोड ले जाएगा। इसरो के एक अधिकारी ने कहा, 'आदित्य-एल1 राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी वाला पूरी तरह से स्वदेशी प्रयास है।'

टॅग्स :आदित्य-एल1सूर्यसाइंस न्यूज़इसरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"आज देश स्पेस सेक्टर में जो देख रहा वैसा पहले नहीं देखा...", स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस के उद्घाटन में बोले पीएम मोदी

भारतमिथकों की कहानियां और मानव उत्पत्ति का विज्ञान

भारतVIDEO: इसरो ने श्रीहरिकोटा से सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-03 लॉन्च किया

भारतISRO: आज फिर रचेगा इसरो इतिहास, संचार उपग्रह 'LVM3-M5' का होगा प्रक्षेपण

भारतकौन थे एकनाथ वसंत चिटनिस, विक्रम साराभाई के साथ भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव?

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक