लाइव न्यूज़ :

आतंकी हमलों को रोकने के लिए श्रीनगर में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात, बंकर बनाए गए

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:39 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 अक्टूबर कश्मीर में पिछले दो हफ्तों में आतंकवादियों द्वारा आम लोगों की हत्या किए जाने की घटनाओं के करीब आठ साल बाद शहर की सड़कों पर सुरक्षा बंकरों की वापसी हो रही है तथा अर्धसैनिक बलों के और अधिक जवान तैनात किए जा रहे हैं।

केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) द्वारा श्रीनगर के कई इलाकों में सुरक्षा बंकर तैयार किए जा रहे हैं जहां कश्मीर में सुरक्षा स्थिति में समग्र सुधार के बाद 2011 और 2014 के बीच इन्हें हटा दिया गया था।

सूत्रों ने कहा कि नए बंकरों का निर्माण तथा अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आतंकवादियों की मुक्त आवाजाही को कम करने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की हालिया घटनाओं से पता चलता है कि आतंकवादी अपराध करने के बाद कुछ ही समय में एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाते हैं जिसे केवल क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित कर और उनकी मुक्त आवाजाही पर अंकुश लगाकर ही रोका जा सकता है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आम लोगों की हत्याओं के मद्देनजर घाटी में, विशेष रूप से श्रीनगर में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की 50 कंपनियां तैनात की जा रही हैं।

वर्ष 2010 में कश्मीर का दौरा करने वाले एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई सिफारिशों पर श्रीनगर में 50 से अधिक सुरक्षा चौकियां और बंकर हटा दिए गए थे। 2010 में केंद्र द्वारा नियुक्त वार्ताकारों की एक टीम ने भी इसी तरह की सिफारिशें की थीं। टीम का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पडगांवकर ने किया था और प्रोफेसर राधा कुमार तथा पूर्व सूचना आयुक्त एम एम अंसारी इसके सदस्य थे।

तब स्थिति में इस हद तक सुधार हुआ था कि तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को जम्मू-कश्मीर से चरणबद्ध तरीके से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (आफ्सपा) को निरस्त करने के पक्ष में माना जाता था।

हालांकि, इस बार उन जगहों पर नए बंकर बनाए गए हैं जहां 1990 के दशक में घाटी में आतंकवाद के चरम पर होने के दौरान भी ऐसी कोई चीज मौजूद नहीं थी। श्रीनगर में हवाई अड्डा मार्ग पर बरजुल्ला पुल पर ऐसे दो बंकर बनाए गए हैं।

बहरहाल,, पुलिस अधिकारियों ने घाटी में उठाए गए नए कदमों पर कोई टिप्पणी नहीं की।

पुलिस ने श्रीनगर के कुछ हिस्सों और दक्षिण कश्मीर के कुछ इलाकों में इंटरनेट भी बंद कर दिया है तथा शहर में दोपहिया वाहनों के कागजों की पड़ताल का सघन अभियान शुरू किया है। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा था कि ये कदम पूरी तरह आतंकी हिंसा से संबंधित हैं।

तीन दिन पहले एक दर्जन टॉवरों का इंटरनेट बंद कर दिया गया था और यह अधिकांशत: उन इलाकों में किया गया है जहां पिछले सप्ताह आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय लोगों की हत्या कर दी थी। आतंकवादियों ने इस महीने नौ आम लोगों की हत्या की है जिनमें पांच गैर-स्थानीय मजदूर और जम्मू कश्मीर के निवासी तीन हिन्दू और सिख शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां