लाइव न्यूज़ :

अदार पूनावाला ने बताया बच्चों के लिए कब आएगी कोरोना की वैक्सीन, वयस्कों के लिए कोवावैक्स को अक्टूबर तक लांच करने की उम्मीद

By अभिषेक पारीक | Updated: August 6, 2021 21:00 IST

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि वयस्कों के लिये कोवोवैक्स वैक्सीन इस साल अक्टूबर तक पेश किये जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिये 2022 की पहली तिमाही में आने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देसीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने गृहमंत्री अमित शाह से संसद में मुलाकात की। पूनावाला ने कहा कि वयस्कों के लिये कोवोवैक्स वैक्सीन अक्टूबर तक पेश किये जाने की उम्मीद है।साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों के लिये 2022 की पहली तिमाही में आने की संभावना है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि वयस्कों के लिये कोवोवैक्स वैक्सीन इस साल अक्टूबर तक पेश किये जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिये 2022 की पहली तिमाही में आने की संभावना है। पूनावाला ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। 

इसके साथ ही सीरम के सीईओ पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। पूनावाला ने कहा कि सरकार हमेशा हमारी मदद कर रही है। हम सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हैं। 

पूनावाला ने कहा कि उनकी कंपनी मांग को पूरा करने के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन अगले साल की पहली तिमाही में लांच की जा सकती है, ज्यादा संभावना जनवरी-फरवरी की है। जानकारी के मुताबिक, यह दो डोज वाली वैक्सीन होगी और इसकी कीमत को लांचिंग के वक्त ही तय किया जाएगा। 

कोविशील्ड की उत्पादन क्षमता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह फिलहाल 13 करोड़ डोज प्रति माह है। उन्होंने कहा कि वह इसे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से भी मुलाकात की। 

नोवावैक्स इंक ने विकसित किया

आपको बता दें कि नोवावैक्स इंक ने कोविड-19 की वैक्सीन कोवावैक्स को विकसित किया है। कोवावैक्स का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट की पुणे इकाई में किया जा रहा है। 

पहली खेप देखने के लिए उत्साहित

पूनावाला ने कुछ दिन पहले ही एक ट्वीट कर कहा था। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'पुणे में हमारी इकाई में निर्मित किए जा रहे कोवोवैक्स (नोवावैक्स द्वारा विकसित) की पहली खेप देखने के लिए उत्साहित हूं। इस टीके में 18 वर्ष से कम आयु की हमारी भावी पीढ़ियों की रक्षा करने की काफी क्षमता है। परीक्षण जारी हैं। सीरम इंडिया टीम ने अच्छा कार्य किया है।'

टॅग्स :अदार पूनावालाअमित शाहकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी