लाइव न्यूज़ :

VIDEO: स्वागत के दौरान स्टेज पर धड़ाम से गिरे रवि किशन, फैंस बोले- जिंदगी झंड बा

By अमित कुमार | Updated: November 24, 2020 12:04 IST

मंच पर मौजूद एक शख्स रवि किशन का स्वागत करता है और उन्हें शॉल ओढ़ाता है। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा होता है कि एक्टर नीचे गिर जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में स्वागत के दौरान रवि किशन अचानक से स्टेज पर गिर पड़ते हैं।स्वागत के बाद इस तरह स्टेज पर रवि किशन को गिरता हुआ देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

भोजपुरी स्टार और मौजूदा बीजेपी सांसद रवि किशन अपनी बयानबाजी के कारण अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इन दिनों एक्टर किसी और ही वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्वागत के दौरान रवि किशन अचानक से स्टेज पर गिर पड़ते हैं। स्वागत के बाद इस तरह स्टेज पर रवि किशन को गिरता हुआ देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। 

दरअसल, गोरखपुर के मोहद्दीपुर हाइडिल कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घटना घटी। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स मंच पर रवि किशन का स्वागत करता है और उन्हें शॉल ओढ़ाता है। रवि किशन के स्वागत से खुश होकर लोग तालियां बजा ही रहे होते हैं कि तब तक वह नीचे धड़ाम से गिर पड़ते हैं। रवि किशन कुर्सी पर बैठने की कोशिश में स्टेज पर गिरते हैं। 

 रवि किशन ने छठ महापर्व के अवसर पर शुक्रवार को शहर में बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को शुभकामनाएं दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जिंदगी झंड बा। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह कैसा गंदा मजाक है भाई? गिरा हुआ इंसान और नीचे गिर गया। 

टॅग्स :रवि किशनछठ पूजागोरखपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos